{"_id":"674c7ba8e3e52bd0bb0d47ba","slug":"abhyudaya-coaching-will-get-momentum-teachers-deployed-sitapur-news-c-102-1-slko1052-122860-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: अभ्युदय कोचिंग को मिलेगी गति, शिक्षकों की हुई तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: अभ्युदय कोचिंग को मिलेगी गति, शिक्षकों की हुई तैनाती
Sun, 01 Dec 2024 08:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 01 Dec 2024 08:37 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। शहर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज और महोली के कृषक इंटर कॉलेज में सीएम अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए छात्र-छात्राओं को निशुल्क कोचिंग सुलभ कराई जा रही है। अब शिक्षकों की कमी दूर हो गई है। इससे विद्यार्थियों को बेहतर तरीके से कोचिंग का लाभ मिलेगा।
समाज कल्याण विभाग की तरफ से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जरूरतमंद विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग सुविधा का लाभ दिया जा रहा है। पहले यह जिला स्तर पर संचालित हो रही थी।
अब इसका दायरा बढ़ाकर तहसील स्तर तक कर दिया गया है। इन दोनों जगहों पर शिक्षकों की कमी बनी हुई थी। इसकी वजह से विद्यार्थियों की तैयारियों पर असर पड़ रहा है। शिक्षकों की चयन प्रक्रिया लटकी हुई थी। अब इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। दोनों स्थानों के लिए 30 शिक्षकों की तैनाती कर दी गई है। इससे अब विद्यार्थियों को बेहतर तरीके से कोचिंग में पढ़ने का लाभ मिलेंगा।