{"_id":"6a00d902bc82e443e60901a4","slug":"a-young-man-riding-a-bike-died-after-colliding-with-a-tractor-trolley-sitapur-news-c-102-1-slko1055-155718-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की जान गई
Mon, 11 May 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 11 May 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
महमूदाबाद। क्षेत्र में रेउसा मार्ग पर रविवार दोपहर एक बाइक से मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली टकरा गई। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई।
रामपुरकलां के नयागांव निवासी कुतुबुद्दीन (20) अपनी भाभी को रविवार सुबह उनके मायके छोड़ने खेटौरा गांव गए थे। दोपहर के समय वह वापस आ रहे थे। रेउसा-महमूदाबाद मार्ग पर प्रेम पैराडाइज के पास पीछे से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्राॅली उनकी बाइक से टकरा गई।
टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर चालक भाग गया। हादसे में कुतुबुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनको एंबुलेंस की मदद से सीएचसी महमूदाबाद पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
इंस्पेक्टर भानु प्रताप सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग की मदद से ट्रैक्टर चालक की पहचान की जा रही है। मौके पर हेलमेट नहीं मिला है। तहरीर मिलने पर केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।