{"_id":"128-87503","slug":"Sitapur-87503-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधा क्विंटल मिलावटी मावा पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधा क्विंटल मिलावटी मावा पकड़ा
Sitapur
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। त्योहारों के मद्देनजर बुधवार को जिला प्रशासन की टीम ने मिलावटखोरों के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया। अभियान में सिटी मजिस्ट्रेट सोमदत्त मौर्या और सीओ एसके सिंह की अगुवाई में टीम ने लालबाग बाजार की मावा मंडी में छापा मारा। टीम के यहां पर पहुंचते हड़कंप मच गया और व्यापारी अपना मावा छोड़कर भाग खड़े हुए। बाद में टीम ने मावे के 60 नमूने चेक किए। एक को छोड़कर बाकी सब सही निकले। उधर, छापे के दौरान करीब आधा क्विंटल मिलावटी मावे को जब्त कर उसे नष्ट करा दिया गया।
सिटी मजिस्ट्रेट व खाद्य एवं औषधि सुरक्षा विभाग की टीम ने लालबाग बाजार की मावा मंडी पर छापा मारा। टीम को देखते ही बाजार में भगदड़ मच गई। कुछ व्यापारी अपना मावा छोड़कर भाग निकले। टीम ने मौके पर 60 व्यापारियों का मावा चेक किया। जिसमें एक को छोड़कर बाकी सही निकले। मिलावटी मावे का नमूना लिया गया। पकड़े जाने के भय से एक व्यापारी अपना मावा छोड़कर भाग निकला। जिसके पास से करीब आधा क्विंटल मिलावटी मावा मिला। जिसे नष्ट करा दिया गया। नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया है।