फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   कम नंबर आने पर खाया जहरीला पदार्थ खाया

कम नंबर आने पर खाया जहरीला पदार्थ खाया

Fri, 19 Jul 2013 05:32 AM IST
Sitapur
Sitapur Updated Fri, 19 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। बीए की परीक्षा में नंबर कम आने से परेशान छात्रा ने बुधवार देर शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। घटना इमलिया सुल्तानपुर इलाके की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के चंदनपारा गांव निवासी गीतांजलि (20) पुत्री विजय कुमार ने बुधवार देर शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवारीजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों का कहना है कि गीतांजलि बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। बुधवार को ही उसका रिजल्ट आया था। बीए की परीक्षा में नंबर कम आने के कारण उसने जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों के मुताबिक गीतांजलि खगेशियामऊ स्थित टीपी वर्मा डिग्री कॉलेज की छात्रा था। वह पढ़ने में काफी अच्छी थी। उसने परीक्षा के लिए काफी तैयारी भी की थी लेकिन कम नंबर आने से वह काफी परेशान थी। घटना को लेकर ग्राम प्रधान सत्यवीर त्रिपाठी का भी कहना है कि गीतांजलि पढ़ने में अच्छी थी। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

...
अभिभावक बच्चों पर रखें नजर
ऐसे लोग डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं। जिसके चलते वह खुदकुशी जैसा कदम उठाते हैं। ऐसे मामलों में परिवारीजनों को बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार करना चाहिए। परीक्षा में कम नंबर आने पर बच्चों को समझाना चाहिए और उनकी हर गतिविधि पर नजर रखनी चाहिए, ताकि वह गलत कदम न उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. रिजवान अय्यूबी, मनोचिकित्सक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed