फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Rain turns fatal: Two women die as mud walls collapse; incidents occur in Kamalapur and Ramkot.

बारिश बनी काल: कच्ची दीवारें ढहने से दो महिलाओं की मौत, कमलापुर व रामकोट में हुईं दुर्घटनाएं

Thu, 03 Sep 2026 07:12 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 03 Sep 2026 07:12 PM IST
सार

सीतापुर के कमलापुर व रामकोट थानाक्षेत्रों में कच्ची दीवारों के ढहने से दो महिलाओं की मौत हो गई।  मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटों तक बादल छाए रहने के साथ बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन
Rain turns fatal: Two women die as mud walls collapse; incidents occur in Kamalapur and Ramkot.
मृतक महिला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीतापुर जिले में तीन दिनों से होने वाली बारिश कच्चे मकानों में रहने वालों के लिए काल साबित हो रही है। पिछले 24 घंटों के दरम्यान जिले में 40 मिमी बारिश हुई। लगातार बारिश के कारण कमलापुर व रामकोट थाना क्षेत्रों में दीवारें ढहने से दो महिलाओं की मौत हो गई। हादसों के बाद पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, बृहस्पतिवार को मौसम बादली, बारिश व धूप के साथ दिन भर करवट बदलता रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटों तक बादल छाए रहने के साथ बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन


कमलापुर प्रतिनिधि के अनुसार थानाक्षेत्र के ज्योतिशाह आलमपुर गांव निवासी मायाराम के घर की कच्ची दीवार लगातार बारिश के कारण बृहस्पतिवार सुबह भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में मायाराम की पत्नी ब्रजरानी (52) दब गईं। परिजनों व ग्रामीणों ने उन्हें मलबे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


दूसरी घटना रामकोट थानाक्षेत्र के मथुरा नगर में बुधवार देर रात की है। मथुरा नगर में रहने वाली माधुरी देवी (55) पत्नी मुरली बुधवार देर रात घर के पास लगे नल पर पानी भर रही थीं। इसी दौरान घर की कच्ची दीवार अचानक भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मलबा हटाकर बुरी तरह जख्मी महिला को बाहर निकालते हुए अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपचार के दौरान बृहस्पतिवार सुबह महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। राजस्व कर्मियों ने घटनास्थलों की जांच कर मृतकों के परिजनों को दैवीय आपदा के तहत आर्थिक सहायता दिलाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed