{"_id":"128-60943","slug":"Sitapur-60943-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग से पांच जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्ष फायरिंग से पांच जख्मी
Sitapur
Updated Tue, 18 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोली (सीतापुर)। बहन की बारात में हुई हर्ष फायरिंग से एक घराती समेत पांच लोग जख्मी हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को महोली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर पुलिस घटना को आपसी विवाद बता रही है। इंस्पेक्टर का कहना है कि बारात में शराब पीकर विवाद होने के बाद युवक ने फायरिंग कर दी। इससे लोग जख्मी हुए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा गया है। उसके पास से तमंचा भी बरामद किया गया है।
महोली कोतवाली इलाके के नेकपुर गांव निवासी सीताराम की पुत्री की बारात लखीमपुर खीरी जिले के मितौली थाना क्षेत्र के डेहरा गांव से आई थी। बताते हैं कि बारात के दौरान लड़की के भाई अनूप ने हर्ष फायरिंग कर दी। जिससे एक घराती समेत पांच लोग जख्मी हो गए। घायलों को महोली के सरकारी अस्पताल भेजा गया था। इस फायरिंग में महोली कोतवाली क्षेत्र के नेकपुर गांव का ही निवासी विजय कुमार व बारात में आए मितौली क्षेत्र के हैदरगंज निवासी लुकई, डेहरा गांव निवासी जयजयराम, ढखिया गांव निवासी हरद्वारी, गुदियापुर निवासी कृष्णपाल घायल हुए हैं। इस बारे में इंस्पेक्टर महोली शेषमणि पाठक का कहना है कि लड़की के भाई अनूप ने शराब पी ली थी। इस दौरान शादी संपन्न होने के बाद जयजयराम से उसका विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर अनूप ने हाथ में मौजूद असलहे से फायर कर दिया। इससे जयजयराम समेत पांच लोग जख्मी हो गए। घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। जयजयराम की तहरीर पर अनूप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से असलहा बरामद कर लिया गया है। उसे जेल भेज दिया गया है। उन्होंने हर्ष फायरिंग की घटना से इंकार किया है।