{"_id":"128-47367","slug":"Sitapur-47367-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातियों की कार ट्रैक्टर से भिड़ी, चार मरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारातियों की कार ट्रैक्टर से भिड़ी, चार मरे
Sitapur
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
संदना। मिश्रिख-सिधौली मार्ग पर पूर्णागिरि धर्मकांटा के पास शनिवार देर शाम बारातियों को लेकर जा रही कार व गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में कार में सवार दो मासूम बालिकाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। दूल्हे के अलावा तीन अन्य लोग जख्मी हुए हैं। घायलों को सिधौली के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़ मौके से भाग निकला। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। घटना से घर की खुशियां मातम में बदल गईं।
मजलिसपुर गांव निवासी कन्हई (40) अपने बेटे जितेंद्र की बारात लेकर कार से संदना के ही गोंदलामऊ पट्टी गांव जा रहे थे। कार में आठ लोग सवार थे। जब यह लोग संदना के पूर्णागिरि धर्मकांटा के पास पहुंचे तभी सिधौली की ओर जा रही गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की कार से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से चार लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वहीं चार अन्य लोगों को सिधौली स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हादसे में मारे गए लोगों में हिमांचल (70), पूनम (12), बबली (11) मजलिसपुर संदना व कार चालक छोटक्के उर्फ चंद्रकांत (30) निवासी रामनगर संदना शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक हादसे में दूल्हा जितेंद्र वर्मा (22) पुत्र कन्हई, कन्हई (45) पुत्र हिमांचल, संजय कुमार (30), शिवधार (25) निवासी मजलिसपुर संदना घायल हैं। हादसे में दूल्हे के बाबा हिमांचल व बहन पूनम की मौत हो गई है। सीओ मिश्रिख जेपी सिंह ने बताया कि मामले को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।