{"_id":"128-47366","slug":"Sitapur-47366-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता समेत दो ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता समेत दो ने लगाई फांसी
Sitapur
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिले के तालगांव में जहां एक विवाहिता की फांसी लगाने से मौत हो गई, वहीं रामकोट में एक युवक ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को दोनों घटनाओं से अवगत करा दिया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामलों को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
तालगांव के पट्टी सेवाई गांव निवासी सर्वेश की पत्नी सरिता (25) का शव शुक्रवार को घर के कमरे में फंदे पर झूलता मिला। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। ससुर राजेश ने बताया कि शुक्रवार रात में सरिता ने कमरे में फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उधर, रामकोट थाना क्षेत्र के अहाता कप्तान हबीबपुर गांव निवासी संतोष कुमार (23) पुत्र दीनानाथ ने शुक्रवार की देर शाम घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। संतोष के मामा आशाराम ने बताया कि शुक्रवार शाम को घर में कोई मौजूद नहीं था। संतोष की पत्नी मायके गई थी। इसी बीच उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घरवाले भी इस घटना से हतप्रभ हैं।