फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   प्राइवेट कर्मचारी ने सभासद को धुना

प्राइवेट कर्मचारी ने सभासद को धुना

Sat, 09 Feb 2019 12:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
प्राइवेट कर्मचारी ने सभासद को धुना
कुर्सी पर बैठने को लेकर उपजा विवाद
विज्ञापन

हरगांव (सीतापुर)। नगर पंचायत में कुर्सी पर बैठने को लेकर उपजे विवाद के बाद एक प्राइवेट कर्मचारी ने जमकर बवाल किया। आरोप है कि प्राइवेट कर्मचारी ने एक सभासद की पिटाई की और नगर पंचायत अध्यक्ष से भी अभद्रता की।

इससे खफा नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासदों ने प्राइवेट कर्मी के विरुद्ध पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है। स्थानीय थाना व कस्बा स्थित नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी अरविंद सिंह ने एक प्राइवेट कर्मचारी रखा है।
विज्ञापन


इस कर्मी का शुक्रवार को कुर्सी पर बैठने को लेकर एक सभासद से विवाद हो गया। आरोप है बीचबचाव करने पहुंचे जलालीपुर वार्ड के सभासद नजीर अहमद की प्राइवेट कर्मी ने धुनाई कर दी। इतना ही नहीं नगर पंचायत अध्यक्ष गफ्फार खां से भी बदसलूकी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे नाराज नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासदों ने प्राइवेट कर्मचारी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी अनिल पांडेय ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed