{"_id":"62daf8af6f2144031319b444","slug":"900-bags-of-adulterated-cement-recovered-sitapur-news-lko640705921","type":"story","status":"publish","title_hn":"900 बोरी मिलावटी सीमेंट बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
900 बोरी मिलावटी सीमेंट बरामद
विज्ञापन
सीतापुर। खराब हो चुकी सीमेंट को फिर से कूचकर मिलावटी सीमेंट बनाकर बेचने वाले एक युवक को सिधौली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक के गोदाम से करीब 900 बोरी सीमेंट बरामद हुई है। जिसे जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने कंपनी मालिक की तहरीर पर केस दर्ज करने की बात कह रही है।
सिधौली कोतवाल आलोकमणि त्रिपाठी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र से एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा गया। जिसमें दो नामी कंपनियों की सीमेंट भरी बोरियां लदी थी। पुलिस को देखते ही चालक मौके से फरार हो गया। लखनऊ के रोशनाबाद धौला निवासी शिवम रावत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की निशानदेही पर जुधौरा गांव में स्थित उसके एक गोदाम पर पुलिस ने एडीएम और तहसीलदार के साथ मिलकर छापा मारा। इस दौरान गोदाम से करीब 900 बोरी नकली सीमेंट की बोरियों को बरामद दिया।
पुलिस के मुताबिक पकडे़ गए आरोपी शिवम ने हिरासत में बताया कि उसका भाई पहले मिलावटी सीमेंट बेचने का धंधा करता था। इसके बाद उसने मिलावट का धंधा शुरू कर दिया। आरोपी गोदाम से खराब हुई सीमेंट को खरीद लेता था। इसके बाद सीमेंट को तोड़कर उसमें केमिकल मिलाने के बाद वह सीमेंट को बिसवां, महमूदाबाद और लखनऊ जैसे क्षेत्र में बेच देता था।
विज्ञापन
ट्रैक्टर पर ले जा रहे माल को भी वह बिसवां इलाके में बेचने जा रहा था। इंस्पेक्टर ने बताया कि कंपनी के प्रतिनिधियों को बुलाकर जांच कराई गई थी, जिसमें सीमेंट मिलावटी पाई गई है। संबंधित कंपनियों के प्रतिनिधियों की तहरीर पर केस दर्ज कराया जाएगा।