फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   ठंड ने दिखाए तेवर, सिहरे लोग

ठंड ने दिखाए तेवर, सिहरे लोग

Tue, 11 Dec 2018 12:34 AM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
ठंड ने दिखाए तेवर, सिहरे लोग
सीतापुर। ठंड ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को सुबह छाई हल्की धुंध दिन चढ़ने के साथ छंट तो गई, लेकिन सर्द हवा ने सिहरन का अहसास कराया। सर्दी बढ़ने से लोगों ने जैकेट व टोपी अलमारी से बाहर निकाल लिए। दिन का न्यूनतम पारा 9 डिग्री रहा।
विज्ञापन


दिसंबर महीने का दूसरा सप्ताह चल रहा है। हर साल इस समय तक कोहरे की परत छाने के साथ कड़ाके की ठंडक शुरू हो जाती है। अब तक ठंड के नरम तेवर सोमवार को एकाएक तल्ख हो गए। सुबह लोग नींद से जागे तो चारों ओर हल्की कोहरे की चादर फैली नजर आई।
विज्ञापन


हालांकि शहरी क्षेत्र में धुंध काफी हल्की रही लेकिन शहर के बाहरी मार्गों पर नजर आई। दिन चढ़ने के साथ धुंध छंटने से धूप खिल गई। मगर चल रही सर्द हवा सिहरन का अहसास कराती रहीं। ठंड के तेवर तीखे देख लोगों ने जैकेट व टोपी निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि दिन में धूप से कुछ राहत मिली लेकिन सांझ ढलते ही ठंड बढ़ गई। सिहरन महसूस होने पर लोग घरों में दुबक गए। रात 9 बजे के बाद शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री जबकि न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

दो से चार घंटे लेट रहीं ट्रेनें
सीतापुर। कोहरे के चलते पूर्वोत्तर रेलवे के ट्रैक पर दो घंटे से लेकर चार घंटे तक ट्रेनें लेट रहीं। जिससे यात्रियों को दिक्कतें उठानी पड़ीं। पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर चार ट्रेनें कोहरे के चलते विलंब से चलीं। जननायक एक्सप्रेस चार घंटे देरी से पहुंची। जबकि जनसेवा एक्सप्रेस ढाई घंटे विलंब से आई। इसके अलावा अन्त्योदय एक्सप्रेस का भी कुछ ऐसा ही हाल था।


यह ट्रेन भी सीतापुर जंक्शन स्टेशन ढाई घंटा देरी से पहुंची। इसके अलावा, जननायक एक्सप्रेस और मोतिहारी एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से ढाई घंटा विलंब से सीतापुर स्टेशन पहुंची। ट्रेनों के संचालन पर कोहरे का असर पड़ने से न सिर्फ ट्रेनें रेंगना शुरू हो गई, बल्कि यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed