{"_id":"596b91864f1c1b2d158b45d4","slug":"81500221830-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान को गोली मारने वाले को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधान को गोली मारने वाले को पुलिस ने दबोचा
Updated Sun, 16 Jul 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधान को गोली मारने वाले को पुलिस ने दबोचा
मिश्रिख (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में बीते मंगलवार को पैसे के लेनदेन में पूर्व प्रधान को गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने रविवार को दबोच लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। उसे जेल भेजा जा रहा है। मिश्रिख कोतवाली के ठाकुरनगर के पूर्व प्रधान सुशील सक्सेना (50) को मंगलवार को अजीतपुर मजरा ठाकुरनगर स्थित फार्म हाउस पर गोली मार दी गई थी। मामले में परिवारीजन ने अजीतपुर के राम रहीस को नामजद किया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी को रविवार दोपहर क्षेत्र के बरगदिया पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से असलहा व कारतूस भी बरामद हुआ है।