{"_id":"65cbb25cfe9dac07c406c49a","slug":"80-beds-will-be-reserved-in-mishrikh-and-naimisharanya-sitapur-news-c-102-1-slko1053-109816-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: मिश्रिख व नैमिषारण्य में रिजर्व होंगे 80 बेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: मिश्रिख व नैमिषारण्य में रिजर्व होंगे 80 बेड
Tue, 13 Feb 2024 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 13 Feb 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। 84 कोसी परिक्रमा 11 मार्च से शुरू हो रही है। इस बार परिक्रमार्थियों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। परिक्रमार्थियों के लिए सीएचसी मिश्रिख व सीएचसी नैमिषारण्य में 80 बेड रिजर्व किए गए हैं। साथ ही 10 एंबुलेंस भी लगाई जाएंगी।
84 कोसी परिक्रमा नैमिषारण्य से प्रारंभ होगी। इस परिक्रमा में देश विदेश के हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं। यह 11 पड़ाव से होकर गुजरती है। सात पड़ाव जिले में पड़ते हैं। जबकि चार पड़ाव जनपद हरदोई में आते हैं। जिले के प्रत्येक पड़ाव पर बेहतर सुविधाएं होगी।
इसके लिए सीएचसी मिश्रिख में 50 बेड व सीएचसी नैमिषारण्य में 30 बेड रिजर्व किए गए हैं। यहां पर 24 घंटे चिकित्सक तैनात रहेंगे। इसके अलावा 10 एंबुलेंस भी लगाई गई है। प्रत्येक पड़ाव पर दो मेडिकल टीम हर समय मौजूद रहेगी। इसके अलावा मोबाइल एंबुलेंस भी परिक्रमा के साथ में चलेगी। अगर आवागमन में एंबुलेंस को दिक्कत आती है तो मोबाइल एंबुलेंस के जरिए उसे अस्पताल तक पहुंचाया जा सकेगा।
विज्ञापन
पूरी हो गई है तैयारी
परिक्रमा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। अस्पतालों में बेड सहित टीमों का गठन कर दिया गया है।
डॉ. हरपाल सिंह, सीएमओ