फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   अमर उजाला डिजिटल टीम आज जनता से करेगी चुनावी चर्चा

अमर उजाला डिजिटल टीम आज जनता से करेगी चुनावी चर्चा

Tue, 05 Mar 2019 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला डिजिटल टीम आज जनता से करेगी चुनावी चर्चा
अमर उजाला टीम आज जनता से करेगी चुनावी चर्चा
विज्ञापन



सीतापुर। लोकसभा चुनाव की तेज होती सरगर्मियों के बीच जिले में विकास की हकीकत और समस्याएं जानने के लिए अमर उजाला टीम शहर में आ गई है। मंगलवार को शहर के सार्वजनिक स्थानों पर युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, जनप्रतिनिधियों से अमर उजाला टीम इन्हीं मुद्दों पर चर्चा करेगी।


प्रमुख सियासी दलों के लिए लोकसभा चुनाव 2019 किसी महासंग्राम से कम नहीं है। वर्तमान समय में सभी राजनीतिक पार्टियां मतदाताओं का रुख भांपने तथा उन्हें रिझाने की कवायद में हैं।
विज्ञापन



आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जनता क्या सोचती है, क्या कहती है। उनका सांसद विकास की कसौटी पर कैसा रहा, सांसद कैसा होना चाहिए। चुनाव में जिले के मुद्दे क्या होंगे। नेताओं के वादों और दावों के पीछे का सच क्या है। इस तरह के तमाम सवालों के जवाब चर्चा में तलाशे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके लिए अमर उजाला का महासंग्राम चुनाव रथ सीतापुर पहुंच चुका है। मंगलवार सुबह नौ बजे शहर के सिविल लाइंस स्थित मक्खन होटल पर चाय पे चर्चा होगी।


इसके बाद पूर्वाह्न 11 बजे सीतापुर शिक्षण संस्थान और शाम पांच बजे महावीर पार्क में जनप्रतिनिधियों, युवाओं, महिलाओं से रायशुमारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed