{"_id":"6a06113c3aac3517a60427d1","slug":"50-subsidy-will-be-given-under-the-farm-pond-scheme-sitapur-news-c-102-1-slko1052-155955-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: खेत तालाब योजना में मिलेगा 50 फीसदी अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: खेत तालाब योजना में मिलेगा 50 फीसदी अनुदान
Thu, 14 May 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 14 May 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के किसानों को भूमि संरक्षण विभाग की खेत तालाब योजना से लाभान्वित किया जाएगा। ताकि वह अपनी आमदनी बढ़ा सकें। योजना के तहत चयनित किसानों को 50 फीसदी अनुदान भी दिया जाएगा। योजना का फायदा उठाने के लिए किसानों को विभाग के दर्शन पोर्टल पर बुकिंग करानी होगी। पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर लाभार्थी किसानों का चयन किया जाएगा।
वर्षा जल संचयन के लिए खेत तालाब योजना के तहत 28 खेत तालाबों का लक्ष्य तय किया गया है। जिनमें 20 खेत तालाब सामान्य और ओबीसी वर्ग और आठ खेत तालाब अनुसूचित जाति के किसानों का चयन किया जाएगा। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर जो भी किसान योजना का लाभ लेना चाहते हैं। वह विभागीय दर्शन पोर्टल agriculture.up.gov.in पर राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत खेत तालाब के लिए बुकिंग कर सकते हैं। भूमि संरक्षण अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि इससे संबंधित विस्तृत जानकारी भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय कक्ष संख्या 217 स्थित विकास भवन में जेई विचित्र कुमार के मोबाइल नंबर 8887990282 और सुनील कुमार के मोबाइल नंबर 7905520828 से संपर्क कर ली जा सकती है।