फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   बारिश में दीवारें गिरने से वृद्धा की मौत, दो घायल

बारिश में दीवारें गिरने से वृद्धा की मौत, दो घायल

Mon, 13 Aug 2018 11:49 PM IST
Updated Mon, 13 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
बारिश में दीवारें गिरने से वृद्धा की मौत, दो घायल
कमलापुर और अटरिया थाना क्षेत्र में घटना
विज्ञापन

कमलापुर/अटरिया (सीतापुर)। कमलापुर थाना क्षेत्र में रविवार की रात बारिश के दौरान एक घर की दीवार व टिनशेड गिर गई। दीवार के मलबे के चपेट में आकर टिनशेड के नीचे सो रही एक बुजुर्ग महिला दब गई। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल महिला को बाहर निकाला।

सीएचसी पहुंचने से पहले घायल महिला ने दम तोड़ दिया। उधर, अटरिया में भी बारिश में एक छप्पर गिरने से दो लोग घायल हो गए। कमलापुर के ग्राम छपरा निवासी छेद्दू की पत्नी ब्रजरानी (65) टिनशेड के नीचे रहती थी। बताते हैं कि रविवार की रात ब्रजरानी टिनशेड के नीचे सो रही थी।
विज्ञापन


आधी रात के वक्त अचानक टिनशेड दीवार समेत गिर गई। इससे नीचे सो रही बुजुर्ग महिला दब गई। दीवार गिरने की धमक व महिला की चीख सुन ग्रामीणों की नींद खुल गई और लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने करीब आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर दबी हुई महिला को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। परिवारीजन उसे लेकर कस्बा कमलापुर सीएचसी भागे । लेकिन महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवारीजनों ने बताया कि बारिश की वजह से टिनशेड की दीवार कमजोर हो गई थी।

इतने पैसे नहीं थे कि दीवार की मरम्मत करवा पाते। नतीजतन दीवार कमजोर होकर गिर गई। अटरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कासिमपुर निवासी रहमत अली सोमवार को छप्पर के नीचे बैठा था। बारिश की वजह से अचानक रहमत का छप्पर दीवार समेत गिर गया। दीवार इस तरह से गिरी कि पड़ोस के इशहाक का छप्पर भी ढह गया।


इससे रहमत व इशहाक की पत्नी राबिया मलबे में दब गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से मलबा हटाकर दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक रहमत अली व राबिया गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। दोनों को कस्बे की सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां पर डॉक्टरों ने राबिया की हालत नाजुक देख ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed