{"_id":"5d35fc988ebc3e6cd8781d0f","slug":"4-89-lakh-children-to-wear-shoes-and-socks-sitapur-news-lko4722452112","type":"story","status":"publish","title_hn":"4.89 लाख बच्चों को मिलेंगे जूते मोजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4.89 लाख बच्चों को मिलेंगे जूते मोजे
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले 4.89 लाख नौनिहालों को जूता मोजा मिलेंगे। पहले चरण में करीब ढाई लाख नौनिहालों को इसका लाभ दिया गया है। अब दूसरे चरण में अन्य नौनिहालों को वितरित किया जा रहा है। यह वितरण 19 विकासखंडों में चल रहा है। विभाग का दावा है कि एक सप्ताह में शत प्रतिशत वितरण पूर्ण कर लिया जाएगा।
परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले नौनिहालों को निशुल्क जूता मोजा दिया जाता है। इसके पीछे उद्देश्य है कि सरकारी विद्यालय के बच्चों को भी कान्वेंट स्कूल की तर्ज पर सुविधाएं मिले। वह भी पूरी यूनिफॉर्म में स्कूल पढ़ने आए। ठंड के मौसम में उनको सर्दी लगने से बचाया जा सके। प्रत्येक नौनिहाल को एक जोड़ी जूता व दो जोड़ी मोजा का लाभ मिलेगा।
यह जूता मोजा नौनिहालों को शैक्षिक सत्र प्रारंभ होने के बाद मिल जाना चाहिए। लेकिन आपूर्तिकर्ता संस्था ने ब्लॉकवार उपलब्ध कराने में देरी कर दी। इसी वजह से जिले में देरी से जूता मोजा पहुंचे है। बेसिक शिक्षा विभाग के मुताबिक 4 लाख 89 हजार 258 नौनिहालों को इसका लाभ दिया जाना है। एक जूता सेट की कीमत 93.70 रुपये तय की गई है।
विज्ञापन
दो जोड़ी मोजा की कीमत 32.90 रुपये रखी गई है। जुलाई में इसका वितरण शुरू कर दिया गया है। अब तक 19 विकासखंडों में इसका करीब ढाई लाख वितरण हो चुका है। शेष वितरण इस माह के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
नगर क्षेत्र में नहीं आए जूता मोजा
जिला समन्यवक प्रशिक्षण/प्रभारी सत्येंद्र मिश्रा ने बताया जिले में 19 विकासखंड व एक नगर क्षेत्र है। इस नगर क्षेत्र में सीतापुर, मिश्रिख, बिसवां व खैराबाद कस्बे के स्कूल शामिल है।
लेकिन अभी तक नगर क्षेत्र के नौनिहालों के लिए जूता मोजा नहीं आए है। इससे यहां पढ़ रहे नौनिहालों को जूता मोजा का लाभ देने के लिए कुछ इंतजार करना पड़ेगा। नगर क्षेत्र में देरी को लेकर आपूर्तिकर्ता संस्था को चेतावनी दी जा चुकी है।
जल्द पूरा होगा वितरण
जिले में नगर क्षेत्र को छोड़कर अन्य सभी ब्लॉकों के नौनिहालों के लिए जूता मोजा आ गए है। इनका वितरण चल रहा है। जल्द ही इसे शत प्रतिशत पूरा कर लिया जाएगा।
- अजय कुमार, बीएसए