फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   3500 patients got treatment in the fair

Sitapur News: मेले में 3500 मरीजों ने कराया इलाज

Sun, 25 Jun 2023 09:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 25 Jun 2023 09:44 PM IST
विज्ञापन
3500 patients got treatment in the fair
सीतापुर। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला रविवार को जिले के 66 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगा। करीब 3500 मरीजों ने इलाज कराया। महोली, मिश्रिख, सिधौली व महमूदाबाद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की हकीकत परखी गई तो स्वास्थ्य सुविधाएं बेपटरी नजर आईं। मिश्रिख में मरीजों ने शिकायत की कि सरकारी दवाएं फायदा ही नहीं कर रही हैं।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गाजीपुर में मेला लगा। इसमें सतनापुर गांव निवासी अनुसुइया ने बताया कि लंबे समय से पेटदर्द की शिकायत बनी हुई है। इस पर डॉ. अनीता शिव प्रकाश ने अल्ट्रासाउंड के लिए लिखा। वहीं, केंद्र पर अपनी मां के साथ डेढ़ वर्ष की बालिका प्रियांशी इलाज के लिए पहुंची।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने उम्र के हिसाब से वजन कम मिलने पर मां को पोषण युक्त भोज्य पदार्थों की जानकारी दी। इस दौरान डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, अनिल कुमार, समीक्षा राय व अन्य मौजूद रहे। मिश्रिख के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहेरवा में 30 मरीज पहुंचे। मरीज रमेश व राकेश ने बताया कि यहां की दवाएं फायदा नहीं कर रही हैं। कई हफ्ते से दवा ले रहे हैं लेकिन रोग बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ रहा इंफेक्शन, संक्रामक रोग
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतुरैया पर अधिकांश मरीज खासी-जुकाम, बुखार व इंफेक्शन की शिकायत लेकर पहुंचे। अनीस व विद्या देवी ने बताया कि तीन दिनों से बुखार आ रहा है। वहीं परसादी ने बताया कि बारिश के बाद से इंफेक्शन हो गया है। जिससे बहुत खुजली हो रही है। इसी तरह करीब 25 मरीजों ने पहुंचकर इलाज करवाया।

सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि मेले में करीब तीन साढ़े हजार मरीजों ने पहुंचकर इलाज करवाया। कुछ जगहों पर चिकित्सकों की कमी के चलते पोस्टिंग नहीं हो सकी है। जहां कमी है, उसे दूर करने का प्रयास कर रहे हैं।


चिकित्सक की हुई तैनाती
शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद के प्रभारी चिकित्सक डॉ. आफताब इकबाल बेग 31 मार्च 2023 को सेवानिवृत हो गए थे। तब से अब तक अस्पताल में किसी भी चिकित्सक की तैनाती नहीं हुई है। रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले की कमान एएनएम शर्मा देवी ने संभाली। उनके साथ आशा बहु शालिनी गुप्ता व प्रमिला देवी मौजूद रहीं। फार्मासिस्ट कुलदीप रावत अनुपस्थित रहे। विभागीय सूत्रों ने बताया कि यहां डॉक्टर न होने से इक्का दुक्का मरीज ही पहुंचते हैं। उन्हें एएनएम ही देखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed