{"_id":"5c9bca21bdec2213ee5d4768","slug":"31553713697-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में दो युवकों की मौत, महिला जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में दो युवकों की मौत, महिला जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिले के मिश्रिख व तालगांव इलाके में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला जख्मी हो गई। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के ढिघिया गांव निवासी राजेश (18) पुत्र राजाराम मंगलवार की देर शाम बाइक से जा रहा था। जब वह मिश्रिख इलाके में कुतुबनगर के करीब पहुंचा, तभी अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने उसकी पहचान कर परिवार के लोगों को सूचना दी।
पुलिस का कहना है कि आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा लहरपुर इलाके के गनेशपुर गांव निवासी शाहरुख (28) पुत्र अली अहमद अपनी मां के साथ बाइक गांव जा रहा था। जब वह तालगांव इलाके में लहरपुर मार्ग पर नेवादा गांव के करीब पहुंचा, तभी एक अज्ञात वाहन उसे टक्कर मारकर निकल गया।
विज्ञापन
इस हादसे में मां-बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को सदर अस्पताल भेजा गया। लेकिन यहां डाक्टरों ने शाहरुख को मृत घोषित कर दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतक की मां का नाम पता नहीं मालूम हो सका था। परिवार के लोगों को बुलाया गया है। पुलिस का कहना है कि इनको टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।