फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   जिले के छह गांव जल्द होंगे डिजिटल

जिले के छह गांव जल्द होंगे डिजिटल

Sun, 10 Feb 2019 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
जिले के छह गांव जल्द होंगे डिजिटल
सीतापुर। जिले के छह गांवों ने डिजिटल होने की राह पर कदम बढ़ा दिए हैं। चयनित गांवों को वाई-फाई की सुविधा से लैस किया जाएगा। गांव के युवक इंटरनेट का ज्ञान हासिल कर डिजिटल साक्षर बनेंगे। घर बैठकर ग्रामीण किसी भी सरकारी योजना की जानकारी लेने के अलावा बैंकिंग सेवा, डॉक्टरी परामर्श भी ले सकते हैं।
विज्ञापन



केंद्र सरकार के फरमान पर गांव चिन्हित कर कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) की टीम ने सर्वे पूरा लिया है। अब जल्द ही इन्हें डिजिटल बनाए जाने की कवायद शुरू कर दी गई है। डिजिटल होने के बाद इन छह गांवों के करीब 15 हजार लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन



केंद्र की मोदी सरकार ने वर्ष 2015-16 में डिजिटल गांव योजना संचालित करने की घोषणा की थी। इसके बाद जिले में सीएससी टीम की ओर से योजना पर काम शुरू किया गया। अब यह योजना धरातल पर आकार लेने के करीब पहुंच सकी है। जिले में पहले चरण के दौरान तीन विकास खंड के छह गांव डिजिटल बनाए जाने के लिए चिन्हित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस योजना का मुख्य उद्देश्य चयनित गांवों के युवाओं को डिजिटल तौर पर साक्षर बनाना है। इन गांवों के युवाओं को ऑप्टिकल, फाइबर, जीपीओएन, वाई-फाई एक्सेस प्वांइट के रखरखाव को लेकर तकनीकी रूप से दक्ष किया जाएगा। इसके अलावा यहां प्रत्येक ग्रामीण को सस्ती दर पर बेहतर गति का इंटरनेट कनेक्शन मुहैया होगा।


यह सारा काम सीएससी की टीम करेगी। चयनित गांवों में सीएससी टीम ने सर्वे पूरा कर लिया है। गांव में कितने परिवार हैं, कितने घरों में बिजली कनेक्शन हैं। कितनों का बैंक खाता अथवा जीवन बीमा है। मोबाइल कितने लोग उपयोग करते हैं। कंप्यूटर की जानकारी कितने लोगों को है। यह सर्वे कर सीएससी टीम ने यह सारी जानकारी जुटाई है। सर्वे रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी गई है। केंद्र सरकार से हरी झंडी के साथ बजट मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। मार्च 2019 तक चयनित गांवों को पूरी तरह से डिजिटल बनाए जाने का खाका खींचा गया है।


इन ब्लॉकों के यह गांव होंगे डिजिटल
ब्लॉक खैराबाद का बनेहरा, कजियापुर व सरैंया मलुही।
ब्लॉक परसेंडी सिकटिहा व मिर्जापुर।
ब्लॉक कसमंडा का पूरनपुर


डिजिटल गांव होने पर मिलेगा यह फायदा
* गांव का कोई भी व्यक्ति घर बैठकर इंटरनेट के जरिए सभी तरह की सरकारी व शैक्षिक योजनाओं की जानकारी ले सकेगा।
* एलौपैथी व आयुर्वेदिक तथा होम्योपैथिक चिकित्सकों से नि:शुल्क परामर्श ले सकेंगे।
* बैंकिंग, पेंशन व बीमा इत्यादि योजनाओं का लाभ घर बैठे ले सकेंगे।


रोजगारपरक प्रशिक्षण दिया जाएगा
डिजिटल गांवों के बच्चों को प्रत्येक वर्ष बेसिक कंप्यूटर कोर्स कराया जाएगा। इसी क्रम में इलेक्ट्रिकल, ऑटोमोबाइल और मोबाइल रिपेयरिंग का प्रशिक्षण देकर गांव में ही काम करने की व्यवस्था कराई जाएगी। टैली कोर्स भी कराया जाएगा।


सात ब्लॉकों के चयनित दस-दस गांव वाई-फाई से होंगे लैस
डिजिटल गांव योजना के तहत जिले की सात ब्लॉकों के चयनित दस-दस गांव पूरी तरह वाई-फाई से लैस होंगे। इन गांवों में ग्रामीणों को मुफ्त वाई-फाई की सुविधा चौबीस घंटे मिलेगी। सीएससी की टीम ने चयनित सभी गांवों में डिवाइस इंस्टाल करने का काम तकरीबन पूरा कर लिया है।



वर्जन
जिले के छह चयनित गांवों को डिजिटल बनाए जाने के लिए सर्वे पूरा कर लिया गया है। रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी गई है। बजट मिलते ही काम शुरू कर जल्द ही यह गांव डिजिटल कर दिए जाएंगे।
- आशीष शुक्ल, सीएससी केंद्र प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed