{"_id":"5b6f36df4f1c1be3258b46e2","slug":"31534015199-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर खड़े युवक को दबंगों ने मारी गोली, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर खड़े युवक को दबंगों ने मारी गोली, केस दर्ज
Updated Sun, 12 Aug 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
जख्मी युवक जिला अस्पताल में भर्ती, केस दर्ज
सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात घर के बाहर खड़े एक युवक को दबंगों ने गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि चार हमलावर चार बाइकों पर सवार होकर वहां पहुंचे थे। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का कारण रंजिश बताया जा रहा है।
शहर के मोहल्ला मिर्दही टोला निवासी सुंदरम त्रिपाठी (23) का घर श्यामनाथ मंदिर के निकट पड़ता है। शुक्रवार रात सुंदरम घर के बाहर खड़ा था। बताते हैं कि इसी दौरान बाइकों पर सवार चार सशस्त्र बदमाश वहां पहुंच गए। इससे पहले की युवक कुछ समझ पाता, बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।
इससे सुंदरम फायरिंग की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल होकर गिर गया। फायर व चीख की आवाज सुनते ही मोहल्ले के नागरिक शोर मचाते हुए दौड़ पड़े। भीड़ को अपनी तरफ बढ़ते देख हमलावर मौके से निकल भागे। परिवारीजनों ने आननफानन घायल सुंदरम को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया है।
विज्ञापन
घायल पक्ष ने मोहल्ले के ही निवासी संजय मिश्रा समेत चार लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक जैनुद्दीन अंसारी ने बताया कि घटना में मिर्दही टोला निवासी संजय मिश्रा, शिवम सिंह, रामकोट के बीहटगौड़ निवासी संतोष व ओबरी निवासी शाहरुख आदि के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। घटना की जांच की जा रही है।