{"_id":"5a4fba244f1c1b47198b5100","slug":"21515174436-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहां बिजली की लाइन नहीं, वहां के वाशिंदों को मिलेगा सोलर कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहां बिजली की लाइन नहीं, वहां के वाशिंदों को मिलेगा सोलर कनेक्शन
Updated Fri, 05 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने विद्युतविहीन गांवों में ग्रामीणों के घरों तक रोशनी पहुंचाने की शुरू की कवायद
सीतापुर। गांव में विद्युत लाइन न होने से ‘सौभाग्य’ योजना का लाभ नहीं ले पा रहे ग्रामीणों के लिए अच्छी खबर है। विद्युतीकरण विहीन इलाके में रहने वालों का आशियाना ‘सोलर’ से रोशन होगा। केन्द्र सरकार ने हर घर तक बिजली पहुंचाने की योजना के तहत यह निर्णय लिया है।
यह कवायद सौभाग्य योजना का एक हिस्सा है। इसके लिए पावर कॉर्पोरेशन को सर्वे करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही इस योजना पर काम शुरू किया जाना है। सर्वे के बाद उन इलाकों में कैंप लगाकर सोलर कनेक्शन दिए जाएंगे। इसकी फीस किस्तों में लेने पर विभाग विचार कर रहा है।
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य) संचालित की है। इस योजना में एपीएल व बीपीएल कार्ड धारकों को विद्युत कनेक्शन मुफ्त दिए जा रहे हैं। जबकि सामान्य नागरिकों को 10 आसान किस्तों में संयोजन दिया जा रहा है।
विज्ञापन
पावर कॉर्पोरेशन गांव-गांव कैंप लगाकर इस योजना में कनेक्शन देने का काम कर रहा है। केंद्र सरकार की मंशा इस योजना के जरिए हर घर तक बिजली पहुंचाने की है। सौभाग्य योजना को कामयाबी की मंजिल तक पहुंचाने में वह क्षेत्र अड़चन बन गए हैं, जहां अभी तक विद्युत कनेक्शन नहीं पहुंचा है अथवा किसी वजह से नहीं पहुंच पा रहा है।
इस तरह के इलाके में रहने वाले लोग सौभाग्य योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। केंद्र सरकार ने इस समस्या का हल तलाश लिया है। विद्युत लाइन न होने से सौभाग्य योजना का लाभ हासिल न कर पाने वाले लोगों को केन्द्र सरकार ने सोलर कनेक्शन देने का निर्णय लिया है। यह कवायद भी सौभाग्य योजना का एक हिस्सा है।
सौभाग्य योजना की तर्ज पर ही ग्रामीण अंचलों में कैंप लगाकर सोलर कनेक्शन बांटे जाएंगे। सरकार ने उन गांवों का सर्वे करने के निर्देश पावर कॉर्पोरेशन को दिए हैं, जहां अभी तक बिजली की लाइन नही पहुंच सकी है। सर्वे के बाद कैंप लगाकर सोलर कनेक्शन वितरित करने का काम शुरू किया जाएगा। सोलर कनेक्शन की फीस किस्तों में लेने पर विचार चल रहा है।
कनेक्शन के साथ मिलेगी किट
सोलर कनेक्शन के साथ उपभोक्ता को एक किट मिलेगी। इसमें एक पंखा, पांच सीएफएल, सोलर बैटरी युक्त पावर पैक और एक डीसी पावर प्लग दिया जाएगा। एक बैटरी ये उपकरण चलाने के लिए पर्याप्त होगी।
ज्यादा इच्छुक लोगों के गांव को मिलेगी वरीयता
जिस गांव में बिजली की लाइन नही है, लेकिन वहां कनेक्शन लेने के इच्छुक लोग ज्यादा हैं। उसे सोलर कनेक्शन वितरण में वरीयता दी जाएगी। विभागीय अफसर बताते हैं, कि सर्वे के दौरान उन गांव और क्षेत्रों का नाम सूची में ऊपर दर्ज किया जाएगा जहां कनेक्शन लेने के इच्छुक लोग ज्यादा होंगे। कैंप लगाने व कनेक्शन देने में उस क्षेत्र व गांव को प्राथमिकता ही जाएगी।
जल्द शुरू होगी कवायद
जहां बिजली की लाइन नही है वहां के बाशिंदों को सोलर कनेक्शन दिए जाने की योजना है। केंद्र सरकार की मंशानुसार सर्वे जल्द ही शुरू किया जाएगा। जिसके बाद सोलर कनेक्शन वितरित किए जाएंगे।
-एके श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता