{"_id":"5a4e6c714f1c1b32198b4e6e","slug":"21515089009-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा उठान व निस्तारण का जाना हाल, खंगाले दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा उठान व निस्तारण का जाना हाल, खंगाले दस्तावेज
Updated Thu, 04 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय टीम ने पहले चरण में नगर पालिका दफ्तर में डाला डेरा, देर रात तक गहनता से बिंदुवार किया मुआयना
सीतापुर। केन्द्रीय टीम ने स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू कर दिया है। गुरुवार को नगर पालिका के कामकाज का टीम ने बारीकी से मुआयना किया। दस्तावेजों की जांच की। कूड़ा उठान और निस्तारण की जानकारी कर्मियों से हासिल की। दो सदस्यीय टीम के अफसर देर रात तक पहले चरण के सर्वेक्षण में जुटे रहे। सारी रिपोर्ट फोटो के साथ सर्वेक्षण के तुरंत बाद ऑनलाइन अपडेट की जाती रही।
दूसरे चरण में शुक्रवार को टीम शहर में घूमकर साफ-सफाई का मुआयना करेगी। नागरिकों से फीडबैक भी लेगी। भारत सरकार की ओर से कराए जाने वाले इस तीन दिवसीय स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए यूपी को कार्वी की ओर से अफसर मुहैया कराए गए हैं। सीतापुर में सर्वेक्षण के लिए रंजीत सिंह और मृदुल प्रकाश दीक्षित गुरुवार को यहां पहुंचे।
पहले चरण में सर्वेक्षण टीम नगर पालिका गई और बिंदुवार सर्वे शुरू कर दिया। इस दौरान टीम ने कर्मचारियों की संख्या, नियमित उपस्थिति रजिस्टर, पब्लिक टायलेट की सफाई व्यवस्था, कूड़ा उठान का इंतजाम, कूड़ा उठाने वाले वाहनों के रोजाना लगाए जाने वाले फेरों की तादात, कूड़ा डंपिग जोन, डंपिग के बाद कंपोनेट खाद बनाने की प्रक्रिया इत्यादि बिंदुओं पर गहनता से पड़ताल की।
विज्ञापन
अफसर सर्वेक्षण के दौरान पालिका अधिकारी व कर्मियों से प्रत्येक बिंदु की जानकारी लेते रहे। गूगल मैप से पब्लिक टॉयलेट व अन्य बिंदुओं के संबंध में मिलान भी किया। पालिका अफसरों ने बताया कि शहर के टेड़वा चिलौला में कूड़ा डंपिंग जोन बनाया गया है।
गड्ढा खोदकर उसमें कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है। अभी खाद बनाने की प्रक्रिया शुरू नही हुई है। गड्ढा भरने के बाद उसे बंद कर खाद बनाई जाएगी। सर्वेक्षण टीम के अफसर प्रत्येक बिंदु की जानकारी फोटो सहित ऑनलाइन भेजते रहे।
देर रात तक पालिका दफ्तर में सर्वेक्षण कार्य जारी रहा। दूसरे चरण में टीम शहर में निकलकर सफाई व्यवस्था का हाल देखेगी। सर्वेक्षण के दौरान ईओ, एसडीएम सदर किंशुक श्रीवास्तव मौजूद थे।
नगर में निकाली गई स्वच्छता जागरूकता रैली
महमूदाबाद। केन्द्र सरकार द्वारा शुरू किये गये स्वच्छता अभियान के तहत चार जनवरी से शुरू हो रहे स्वच्छता सर्वेक्षण को देखते हुए नगर पालिका के ईओ शैलेन्द्र दुबे के नेतृत्व में गुरुवार को स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली पालिका कार्यालय से शुरू होकर सिधौली मार्ग, बस स्टैण्ड चौराहा, कोतवाली रोड, रामकुण्ड चौराहा, बजाजा रोड होते हुए तहसील परिसर में समाप्त हुई।
ईओ ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार नगर को स्वच्छ बनाने के लिए अभियान चलाया गया है। इसी के तहत डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था पालिका द्वारा की गई है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वह अपने घरों व प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कूड़े को सफाई कर्मी के सीटी बजाने पर उनके कूड़ेदान में डाल दें।
नागरिक इस अभियान में सहयोग करें तथा कूड़े को इधर-उधर सड़क पर फेंककर नगर को गंदा न करें। कूड़े को एकत्र रखें और प्रात:काल सफाई कर्मी के आने पर अपनी जिम्मेदारी समझते हुए कूड़ेदान में डालें। इस अवसर पर नगर पालिका के जेई सीबी सिंह, लेखाकार वसी अहमद, अनिल शुक्ल आदि मौजूद थे।
स्वच्छता प्रोत्साहन समिति की हुई बैठक
लहरपुर। नगर पालिका की ओर से स्वच्छता प्रोत्साहन समिति की बैठक हुई। इसमें ईओ अहिबरन लाल ने लोगों को केंद्र सरकार द्वारा आयोजित स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 के बारे में जानकारी दी। ईओ ने नागरिकों से सफाई व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। इस मौके पर जेई आफताब अहमद, जलीस अहमद, नीरज गौड़, अफसर अली, शत्रुघ्न लाल, आदिल हसन मौजूद थे।