फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   विजयलक्ष्मी नगर में पांच घंटे गुल रही बिजली

विजयलक्ष्मी नगर में पांच घंटे गुल रही बिजली

Thu, 02 May 2019 12:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
विजयलक्ष्मी नगर में पांच घंटे गुल रही बिजली
सीतापुर। विजयलक्ष्मी नगर इलाके में बुधवार को करीब पांच घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रही। इसकी वजह से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। एकसाथ कटौती होने से इन्वर्टर भी दगा दे गए। वहीं पुराने सीतापुर में पावर कॉर्पोरेशन ने बिना कटौती किए ही पुराने सीतापुर उपकेंद्र की मरम्मत का काम पूरा कर लिया।
विज्ञापन


पावर कॉर्पोरेशन ने पुराना सीतापुर उपकेंद्र की मरम्मत करने का निर्णय लिया था। सुबह नौ से शाम छह बजे तक कटौती करने की बात कही थी। मगर टीम ने बिना कटौती के ही मरम्मत का काम पूरा कर लिया। केवल आधा घंटा की कटौती की गई।
विज्ञापन


जबकि पहले से कटौती की सूचना के कारण लोगों ने पानी व प्रकाश की व्यवस्था कर ली थी। मगर अधिकारियों ने बिना कोई परेशानी के मरम्मत का काम पूरा कर लिया। जबकि विजयलक्ष्मी नगर इलाके में बिना कोई सूचना के विद्युत आपूर्ति करीब पांच घंटे ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। रात आठ बजे के बाद ही आपूर्ति बहाल हो सकी। इसके बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली। पावर कॉर्पोरेशन इसके पीछे तकनीकी फॉल्ट बता रहा है। जिसे कुछ देर बाद दुरुस्त कर लिया गया है।

एसडीओ रवि कुमार ने बताया कि पुराने सीतापुर उपकेंद्र में मरम्मत का काम बिना कटौती के पूरा कर लिया गया है। विजयलक्ष्मी नगर इलाके में कुछ दिक्कत आ गई थी। जिसे दुरुस्त कर लिया गया है।


आंधी से पांच पोल टूटे
बुधवार शाम को रेउसा इलाके में तेज आंधी आ गई। इसका सबसे अधिक असर पावर कॉर्पोरेशन पर पड़ा। इसकी चपेट में आकर भरथापुर गांव में चार विद्युत पोल गिर गए। जिसकी वजह से आपूर्ति बंद रही। वहीं सड़क पर पोल गिरने से यातायात प्रभावित हुआ। इससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed