{"_id":"61c8aff1594b1c0c833c93ca","slug":"201-students-got-smartphones-and-tablets-sitapur-news-lko6106777169","type":"story","status":"publish","title_hn":"201 विद्यार्थियों को मिला स्मार्टफोन व टैबलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
201 विद्यार्थियों को मिला स्मार्टफोन व टैबलेट
विज्ञापन
आरएमपी महाविद्यालय में मुख्यमंत्री का संबोधन सुनते छात्र। - संवाद
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई व मदन मोहन मालवीय की जयंती पर शनिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन व टेबलेट का वितरण किया। जिले के 201 छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिला। स्मार्ट फोन और टेबलेट पाकर बच्चे गदगद हो गए। जिले में भी इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण महाविद्यालयों में दिखाया गया।
प्रदेश सरकार ने लगभग एक करोड़ छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन व टेबलेट का वितरण किया। मुख्य कार्यक्रम लखनऊ में अटल बिहारी बाजपेई इकाना स्टेडियम में हुआ। जिसमें सीएम व केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन, टेबलेट वितरित किया। सरकार की इस पहल में जिले के 201 विद्यार्थियों ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया, जिसमें 114 छात्रों ने स्मार्ट फोन और 87 छात्रों ने टेबलेट प्राप्त किया।
सीएम ने कहा कि युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण के लिए स्मार्ट फोन व टेबलेट वितरित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने डीजी शक्ति पोर्टल व डीजी शक्ति अध्ययन ऐप का शुभारंभ किया। जिसका मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को स्मार्ट शिक्षा और ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था के प्रति तैयार कर स्मार्ट भारत का निर्माण करना है। आरएमपी पीजी कालेज की नोडल अधिकारी यामिनी शुक्ला के निर्देशन में कार्यक्रम का प्रसारण छात्र-छात्राओं को दिखाया। स्मार्ट फोन और टेबलेट पाकर बच्चे गदगद हो गए।