फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   मतदाता दिवस के दिन स्कूल-कॉलेज निकालेंगे जागरुकता रैली

मतदाता दिवस के दिन स्कूल-कॉलेज निकालेंगे जागरुकता रैली

Mon, 08 Jan 2018 11:01 PM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
मतदाता दिवस के दिन स्कूल-कॉलेज निकालेंगे जागरुकता रैली
डीआईओएस ने कॉलेजों को जारी किए निर्देश
विज्ञापन

सीतापुर। आगामी 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। इससे पहले स्कूलवार मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे। साथ ही लोगों को मतदान के प्रति जागरुक किया जाएगा।

डीआईओएस देवकी सिंह ने बताया इस दिन सभी कॉलेजों द्वारा जागरुकता रैली निकाली जाएगी। निबंध, लेखन सहित अन्य तमाम प्रतियोगिताएं कॉलेजवार होगी। जिसकी सीधी रिपोर्टिंग चुनाव आयोग की वेबसाइट पर की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कॉलेजों को निर्देश दिए हैं कि वह मतदाता सूची में विद्यार्थियों का नाम बढ़वाने के लिए कॉलेज में एक अलग से काउंटर बना लें। साथ ही सभी विद्यार्थियों से यह भी शपथ पत्र लें कि उनके परिवार में अब कोई मतदाता बनने से वंचित नहीं रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए वृहद स्तर पर अभियान चलाकर लोगों को मतदान के प्रति अधिकाधिक जागरुक करें। अगर कहीं पर कोई समस्या आती है तो सीधे जानकारी मुझे दें। जिससे समय रहते उसका निदान किया जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed