फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   1.84 lakh consumers will be able to avail benefits of lump sum settlement scheme

Sitapur News: 1.84 लाख उपभोक्ता एकमुश्त समाधान योजना का उठा सकेेंगे लाभ

Wed, 08 Nov 2023 09:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 08 Nov 2023 09:14 PM IST
विज्ञापन
1.84 lakh consumers will be able to avail benefits of lump sum settlement scheme
सीतापुर। बिजली विभाग की एकमुश्त समाधान योजना का लाभ 1.84 लाख उपभोक्ता उठा सकते हैं। इन उपभोक्ताओं पर 175 करोड़ रुपये बकाया है। यह धनराशि वह आसान किस्तों मेें जमा कर सकते हैं। इसको लेकर अभियान शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

बिजली विभाग ने लोडवार बकाया उपभोक्ताओं को चिह्नित किया है। इसमें पांच किलोवाट तक के 8216 उपभोक्ता शामिल हैं। इन पर 30.61 करोड़ रुपये बकाया है। इसी तरह दो से तीन किलोवाट तक के 3,505 उपभोक्ता हैं। इन पर 6.31 करोड़ का बिजली का बिल बकाया है। तीन किलोवाट के 263 उपभोक्ता है। इन पर 1.58 करोड़ बकाया है। चार किलोवाट के 64 उपभोक्ता हैं। इन पर .17 करोड़ बकाया है। छह किलोवाट के 128 उपभोक्ता हैं। इन पर 1.01 करोड़ बकाया चल रहा है। एक किलोवाट तक के 1,46,636 उपभोक्ता हैं। इन पर 173.20 करोड़ रुपये बकाया है। इसी तरह एक किलोवाट के अधिक के 2,447 उपभोक्ता हैं, इन पर 4.01 करोड़ रुपये का बिजली का बिल बकाया है।
विज्ञापन


शहरी व ग्रामीण उपभोक्ता
बकायेदारों में एक किलोवाट तक के 1,31,254 ग्रामीण उपभोक्ता हैं। इन पर 160.14 करोड़ रुपये बकाया है। इसी तरह एक किलोवाट से अधिक के 1,118 उपभोक्ता हैं। इन पर 2.38 करोड़ का बिजली का बिल बकाया है। इसी तरह शहरी उपभोक्ता में एक किलोवाट तक के 15,382 उपभोक्ता हैं। इन पर 13 करोड़ बकाया है। एक किलोवाट से अधिक के 1,329 उपभोक्ता है। इन पर 1.62 करोड़ बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस्तों में जमा करें बकाया बिल
एकमुश्त समाधान योजना के तहत उपभोक्ता चिह्नित कर लिए गए हैं। उपभोक्ताओं से अपील है कि वह अपना बकाया बिजली का बिल आसान किस्तों में जमा कर सकते हैं। यह योजना 31 दिसंबर तक है।
दिलीप कुमार गुप्ता, अधिशासी अभियंता द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed