फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   रिक्शा चालक की हत्या कर शव सड़क के किनारे फेंका

रिक्शा चालक की हत्या कर शव सड़क के किनारे फेंका

Thu, 04 Jan 2018 11:33 PM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
रिक्शा चालक की हत्या कर शव सड़क के किनारे फेंका
खैराबाद थाना क्षेत्र में रात को हुई वारदात
विज्ञापन

खैराबाद (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में बुधवार रात अज्ञात हत्यारों ने एक रिक्शा चालक का सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। गुरुवार सुबह उसका शव सड़क पर पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने ग्राम प्रधान की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज किया है। कत्ल किन कारणों से किया गया, इस बात का पता नहीं चल सका है।

खैराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम जमैयतपुर निवासी लल्लूराम (45) रिक्शा चलाकर घर का खर्च चलाता था। बुधवार सुबह वह रिक्शा चलाने के लिए घर से निकला था। इसके बाद लौटकर घर नहीं पहुंचा। इधर गुरुवार सुबह बद्रीपुर गांव के निकट मंसूरपुर मोड़ पर कुछ राहगीरों ने सड़क पर एक शव पड़ा देखा।
विज्ञापन


उसका सिर बुरी तरह से कुचला था। क्षेत्र के नागरिकों ने संदेह जताया कि बुधवार रात जब लल्लूराम जिला मुख्यालय से वापस घर जा रहा था। उसी दौरान अज्ञात हत्यारों ने उसे दबोच लिया, इसके बाद किसी हथियार से उसके सिर पर गंभीर प्रहार किए। जिससे लल्लूराम की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी हत्या करने के बाद हत्यारे शव को सड़क पर ही छोड़कर भाग गए। इस संबंध में निकट गांव के प्रधान कनायतपुर निवासी कैलाश ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ खैराबाद थाने में तहरीर दी। इधर खबर फैलते ही लल्लूराम का भाई वीरेंद्र थाने पहुंचा, जहां पर उसने कपड़े देखे, उसके बाद पोस्टमार्टम हाउस पर जाकर शव की शिनाख्त अपने भाई लल्लूराम के रूप में की है।


वीरेंद्र ने अज्ञात हत्यारों पर लल्लूराम को अगवा कर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष सचिन सिंह ने बताया कि कनायतपुर के प्रधान कैलाश की तहरीर के आधार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। हत्या किसने और किस मकसद से की है, यह रहस्य बना हुआ है। पुलिस जल्द ही खुलासे की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed