{"_id":"5bdb4757bdec2269c41f4d11","slug":"161541097303-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में कोटेदार सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में कोटेदार सहित दो की मौत
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खैराबाद व बिसवां इलाके मे हुई दुर्घटनाएं
सीतापुर। जिले के अलग-अलग थाना इलाकों में सड़क हादसों के दौरान एक कोटेदार सहित दो लोगों की मौत हो गई। बिसवां प्रतिनिधि के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के भागीपुर के कोटेदार मनोज वर्मा पुत्र लल्लूराम बाइक से बिसवां आए थे।
गुरुवार शाम बिसवां तहसील गेट के सामने स्कूटी को ओवरटेक करते समय स्कूटी से बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खैराबाद प्रतिनिधि के अनुसार, थानाक्षेत्र के अमीर नगर में रहने वाला परशुराम (45) किसी काम से खैराबाद आया था।
साइकिल से घर वापस जाते समय खैराबाद-लहरपुर मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें रौंद दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।