{"_id":"69aaf4e7da1612a4970f656f","slug":"160-lakh-people-applied-to-become-voters-sitapur-news-c-102-1-slko1052-151355-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 1.60 लाख लोगों ने मतदाता बनने के लिए किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 1.60 लाख लोगों ने मतदाता बनने के लिए किया आवेदन
Fri, 06 Mar 2026 09:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 06 Mar 2026 09:08 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। एसआईआर के तहत विधानसभा मतदाता सूची के पुनरीक्षण के अंतिम दिन शुक्रवार को तकरीबन 1.60 लाख लोगों ने मतदाता बनने के आवेदन किया। बीएलओ के स्तर पर उपलब्ध कराए गए दावा और आपत्तियों का समाधान किया जा रहा है। इस अभियान के तहत करीब 52 हजार नए मतदाताओं के नाम विधानसभा की सूची में जोड़े गए हैं।
एसआईआर के तहत जिले की नौ विधानसभाओं की मतदाता सूची को अपडेट करने का कार्य जारी है। इसके तहत छह मार्च तक दावा और आपत्ति प्राप्त करने की तिथि तय की गई थी। विशेष अभियान दिवसों पर बूथों पर दावा और आपत्तियां प्राप्त किए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 भरकर बीएलओ को दिया।
तकरीबन एक लाख 60 हजार लोगों ने वोटर बनने के लिए आवेदन किया है। मतदाता सूची से अपात्रों के नाम काटने के लिए 4,313 फॉर्म जमा हुए हैं। मतदाता सूची में दर्ज विवरण में संशोधन करने, मतदाता फोटो पहचान पत्र के बदलने, दिव्यांग मतदाताओं के चिह्नांकन करने और निवास परिवर्तन हो जाने के लिए 33 हजार 547 लोगों ने फॉर्म-8 भरकर संंबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराया है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीना बहुगुणा ने बताया कि प्राप्त दावा और आपत्तियों का समाधान भी किया जा रहा है। जो पात्र हैं, उन्हें मतदाता सूची में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सदर विधानसभा में सर्वाधिक 32 हजार नाम जुड़वाने के आवेदन
विधानसभा - फॉर्म 6 - फॉर्म 7- फॉर्म 8
महोली- 13,962 - 492- 2,771
सदर- 32,385- 735- 8035
हरगांव- 16,303 - 761- 3,198
लहरपुर- 19,969 - 215- 4,414
बिसवां- 15,042 - 408- 3,329
सेवता- 16,426- 538- 2,484
महमूदाबाद- 14,536- 371- 3,588
सिधौली- 13,582- 403- 3,350
मिश्रित- 17,610- 390- 2,378
योग- 1,59,815- 4,313- 33,547