{"_id":"5c7ec147bdec22143c033d74","slug":"151551810887-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी मोड में सरकारी मशीनरी आचार संहिता से पहले तैयारियों में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी मोड में सरकारी मशीनरी आचार संहिता से पहले तैयारियों में जुटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेटिक सर्विलांस, उड़नदस्ते सहित कई टीमें गठित
सीतापुर। लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा अभी नहीं हुई है। इसके बावजूद चुनाव की सुगबुगाहट हर तरफ नजर आने लगी है। गली-चौराहों पर चुनावी चर्चा सुनाई देने लगी है।
वहीं, सरकारी मशीनरी भी पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई है। आचार संहिता लगने से पहले सरकारी मशीनरी अधिकतर तैयारियां मुकम्मल करने की कवायद में जुट गई है। विधानसभावार मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति करते हुए स्टेटिक सर्विलांस, वीडियो निगरानी समेत कई टीमों का गठन कर दिया गया है।
जिले के महोली विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता अनूप कुमार द्विवेदी को मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इनके नेतृत्व में स्टेटिक सर्विलांस टीम काम करेगी। चेक पोस्ट का निर्धारण सहायक रिटर्निंग ऑफिसर करेंगे।
विज्ञापन
सीतापुर विधानसभा में नगर क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी संजय, हरगांव में जिला पंचायत के अवर अभियंता नरेंद्र प्रसाद, लहरपुर में जिला पंचायत के अवर अभियंता संजीव कुमार श्रीवास्तव, बिसवां में जिला पंचायत के अवर अभियंता रजनीश बहादुर सिंह, सेवता में बीईओ पहला श्रीकृष्ण, महमूदाबाद में कृषि विभाग के अवर अभियंता कुलदीप सिंह, सिधौली में लोक निर्माण के सहायक अभियंता आदर्श कुमार वर्मा और मिश्रिख में जिला क्रीड़ा अधिकारी नरेश चंद्र यादव को मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
मजिस्ट्रेटों के नेतृत्व में स्थाई निगरानी टीमें भारी मात्रा में नकदी, अवैध शराब, शस्त्र इत्यादि की आवाजाही पर निगाह रखेंगी। इसके अलावा उड़नदस्तों का गठन भी किया गया है। विधानसभा महोली में आबकारी निरीक्षक अभय कृष्ण चौधरी को मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
सीतापुर में सहायक आबकारी आयुक्त विजय सिद्धांत, हरगांव में असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर ज्ञानेंद्र सिंह, लहरपुर में वाणिज्य कर अधिकारी मिथिलेश कुमार, बिसवां में वाणिज्य कर अधिकारी राजीव गेहा, सेवता में वाणिज्य कर अधिकारी बंशीलाल, महमूदाबाद में आबकारी निरीक्षक आनंद प्रताप सिंह, सिधौली में उप क्षेत्रीय वनाधिकारी अनिल कुमार सिंह तथा मिश्रिख में आबकारी निरीक्षक पुष्पेंद्र कुमार को मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
निर्वाचन व्यय व आदर्श आचार संहिता संबंधित मामलों के लिए महोली विधानसभा में शबीना, रीतू श्रीवास्तव व रीशू निषाद, सीतापुर में चेतना सिंह, नीतू कुमार व योगेश प्रताप, हरगांव में विनय कुमारी, सुमन श्रीवास्तव व सुजीत गुप्त, लहरपुर में रीता मिश्रा, अर्चना भारती व हीरालाल, बिसवां में नीलम देवी, अजिता श्रीवास्तव व सौम्य स्वरूप श्रीवास्तव को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सेवता में रुचि वर्मा, असगरी बेगम व राकेश कुमार श्रीवास्तव, महमूदाबाद में विजयलक्ष्मी, प्रज्ञा गुप्त व आनंद वीर प्रताप सिंह, सिधौली में रीता प्रभाकर, रूप नरायन वर्मा व संतोषी और मिश्रिख में रेनू कौशल, अनीता गुप्ता व बृजलाल सुमन को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रत्याशियों के खर्चे का लेखाजोखा रखने एवं परीक्षण करने के लिए विधानसभा महोली, सीतापुर, हरगांव की जिम्मेदारी बेसिक शिक्षा के वित्त एवं लेखाधिकारी सत्येंद्र पाल, लहरपुर, बिसवां व सेवता में माध्यमिक शिक्षा के वित्त एवं लेखाधिकारी माधवेंद्र प्रताप सिंह, महमूदाबाद, सिधौली व मिश्रिख का दायित्व जिला पंचायत के वित्तीय परामर्शदाता दीपक रस्तोगी को सौंपा गया है।
वीडियो निगरानी के लिए महोली में सहायक विकास अधिकारी सतीश कुमार, सीतापुर में आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, हरगांव में राम कुबेर सिंह, लहरपुर में विशाल जायसवार, बिसवां में अशोक त्रिपाठी, सेवता में विनोद त्रिपाठी, महमूदाबाद में ग्राम विकास अधिकारी रवि यादव, सिधौली में शुभम कुमार व मिश्रिख में ओमेंद्र वर्मा को नियुक्त किया गया है।