फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   मदरसा परीक्षा में पहले दिन 2380 विद्यार्थियों ने छोड़ दी परीक्षा

मदरसा परीक्षा में पहले दिन 2380 विद्यार्थियों ने छोड़ दी परीक्षा

Tue, 12 Feb 2019 12:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
मदरसा परीक्षा में पहले दिन 2380 विद्यार्थियों ने छोड़ दी परीक्षा
22 केंद्रों पर पंजीकृत हैं 8334 विद्यार्थी
विज्ञापन

सीतापुर। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं सोमवार को दो पालियों में शुरु हो गईं। पहले दिन 2380 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस दौरान सचल दलों ने केंद्रों का निरीक्षण कर हकीकत देखी। कहीं पर कोई अव्यवस्था नहीं मिली।

मदरसा परीक्षा को लेकर जिले में 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों को पांच सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर की जिम्मेदारी एक सेक्टर मजिस्ट्रेट को दी गई है। पहले दिन की परीक्षा को लेकर विद्यार्थी समय से पहले ही केंद्र पर पहुंच गए। जहां पर तलाशी के बाद उनको प्रवेश दिया गया। पहली पाली सुबह आठ बजे से प्रारंभ हुई।
विज्ञापन


इस पाली में मुंशी व मौलवी की परीक्षा हुई। इसमें 4134 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसके सापेक्ष 2474 ने पेपर दिया। जबकि 1664 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार दूसरी पाली में आलिम, कालिम व फाजिल की परीक्षा हुई। इसमें 3146 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसके सापेक्ष 2614 ने परीक्षा दी। 716 नदारद रहे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कृष्ण मुरारी ने बताया कि पहले दिन शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed