Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Tigress and leopard establish a habitat in the Mishrikh range

Sitapur News: मिश्रिख रेंज में बना बाघिन व तेंदुए का ठिकाना

Wed, 04 Nov 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 04 Nov 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Tigress and leopard establish a habitat in the Mishrikh range
संदना। मिश्रिख वन रेंज में लंबे समय से बाघिन और तेंदुए ने अपना ठिकाना बना रखा है। इलाके में दोनों वन्यजीव लगातार चहल-कदमी भी कर रहे हैं। इन्हें पकड़ना तो दूर वन विभाग इनकी सटीक लोकेशन तक का पता नहीं लगा पा रहा है। बुधवार को अलग-अलग जगहों पर बाघिन व तेंदुए के फिर ताजा पगचिह्न मिले हैं। तीन महीनों से वन विभाग बाघिन जबकि एक माह से तेंदुए के पगचिह्न का पीछा कर रही है लेकिन हर बार वन्यजीव उन्हें चकमा दे जाते हैं। मिश्रिख वन रेंज में बुधवार को इमलीपुरवा की तरफ नंदिनी गोशाला के पास बाघिन के ताजा पगचिह्न पाए गए हैं। रसुलवा के पास सरायन नदी की तलहटी में लगाए गए पिंजरे से यह स्थान करीब दो किलोमीटर दूर है। कयास लगाए जा रहे हैं कि बाघिन की सक्रियता का दायरा बढ़ गया है। रसुलवा के बाद अब इमलीपुरवा के पास पगचिह्न मिलने से कई गांवों में दहशत का आलम है।
विज्ञापन

वहीं, खेवटा जंगल के करीब तेंदुए के पगचिह्न भी मिले हैं। वन्यजीवों की लगातार सक्रियता सामने आने से वन विभाग की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वन विभाग के अधिकारी पगचिह्न मिलने वाले स्थानों के आसपास निगरानी बढ़ाए जाने की बात कह रहे हैं। मिश्रिख रेंज के वन दरोगा अनिल यादव ने बताया कि इमलीपुरवा में बाघिन व खेवटा जंगल के करीब तेंदुए के पगचिह्न मिले हैं। हालांकि मुड़ियाकैल से नटपुरवा की तरफ जाने वाले रास्ते के आसपास तेंदुए के पगचिह्न होने की बात वन दरोगा अनिल यादव ने खारिज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed