{"_id":"6aeb7a88b68e53844a0bf4ee","slug":"pension-stopped-by-falsely-declaring-a-living-person-dead-sitapur-news-c-102-1-slko1052-167075-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: जीवित को मृत दिखाकर बंद कर दी पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: जीवित को मृत दिखाकर बंद कर दी पेंशन
Thu, 05 Nov 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
कल्ली चौराहा। गोंदलामऊ ब्लॉक में सरकारी अभिलेखों में एक बुजुर्ग को मृत दर्शाकर उनकी वृद्धावस्था पेंशन बंद कर दी गई। करीब डेढ़ वर्ष से बुजुर्ग अपनी जीवित होने का प्रमाण देने और पेंशन दोबारा शुरू कराने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। कई बार शिकायत के बावजूद अब तक उन्हें पेंशन का लाभ नहीं मिल सका है।
कल्ली निवासी नरेंद्र पाल सिंह (70) का कहना है कि वर्ष 2025 में ब्लॉक कर्मचारियों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद उनकी वृद्धावस्था पेंशन बंद हो गई। पेंशन बहाल कराने के लिए वह मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और ब्लॉक स्तर पर कई बार प्रार्थना पत्र दे चुके हैं। नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि करीब एक माह पहले ब्लॉक के अधिकारी उनके घर पहुंचे थे। उन्होंने उनका सत्यापन किया और उनके साथ खड़े होकर फोटो भी खींची थी।
इसके बाद से वह पेंशन दोबारा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक खाते में पेंशन नहीं आई। बुधवार को उन्होंने फिर मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को शिकायत पत्र भेजकर पेंशन बहाल कराने की गुहार लगाई। इस संबंध में समाज कल्याण विभाग के एडीओ मनेंद्र मोहन ने बताया कि सत्यापन के समय पंचायत सचिव हरिमोहन तैनात थे, जो वर्तमान में निलंबित चल रहे हैं। उनके अनुसार, विभाग की ओर से दोबारा सत्यापन कर रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। जल्द ही बुजुर्ग की पेंशन फिर से शुरू हो जाएगी।