फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार चचेरे भाइयों को रौंदा, एक की मौत

ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार चचेरे भाइयों को रौंदा, एक की मौत

Sat, 09 Feb 2019 12:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार चचेरे भाइयों को रौंदा, एक की मौत
दोनों शहर के आरएमपी कॉलेज में हाईस्कूल का पेपर देकर लौट रहे थे खैराबाद
विज्ञापन

सीतापुर। शहर कोतवाली इलाके में शुक्रवार की दोपहर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार दो छात्रों को रौंद दिया। इस हादसे में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर भाग गया। घायल छात्र को जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने वाहन कब्जे में ले लिया है।

थाना खैराबाद क्षेत्र के अढ़ावल कला गांव में रहने वाला अमित (15) पुत्र विजय और उसका चचेरा भाई अजय (17) पुत्र परवन डीजे इंटर कॉलेज खैराबाद में हाईस्कूल के छात्र हैं। इनका परीक्षा केंद्र शहर के आरएमपी कॉलेज है। शुक्रवार को दोनों बाइक से आरएमपी कॉलेज में कृषि का पेपर देने आए थे।
विज्ञापन


पेपर देकर घर वापस लौटते समय शहर में फायर ब्रिगेड ऑफिस के करीब एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में अमित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई अजय बुरी तरह से जख्मी हो गया। ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। शहर कोतवाल हरमीत सिंह ने बताया कि वाहन कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने युवती को कुचला
अटरिया। थाना इलाके में गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक साइकिल सवार युवती को रौंद दिया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। स्थानीय थानाक्षेत्र के अनवरपुर में रहने वाली प्रीती (20) पुत्री सुंदरलाल अटरिया में सिलाई-कढ़ाई सीखने आती थी।

शुक्रवार की सायं करीब साढ़े पांच बजे वह अटरिया से साइकिल से घर वापस जा रही थी। कठवा पुल के करीब नहर पटरी पर सामने से आ रहे गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे रौंद दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

हादसे के बाद चालक मौके पर वाहन छोड़कर भाग गया। थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


हादसे में स्कूटी सवार दो किशोर जख्मी
सिधौली। कोतवाली क्षेत्र में सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर बाड़ी गांव के सामने अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार अनमोल (15) पुत्र बलबिंदर सिंह निवासी गोबिंद नगर सिधौली तथा हिमांशु (16) पुत्र विनोद यादव निवासी विवेकनगर सिधौली गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed