{"_id":"5b9173bd867a557f180c375a","slug":"151536259005-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर तालाब में फेंका मछली व्यापारी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या कर तालाब में फेंका मछली व्यापारी का शव
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मृतका की पत्नी ने चार लोगों पर लगाया हत्या का आरोप, केस दर्ज
अटरिया (सीतापुर)। थाना इलाके में गुरुवार की दोपहर गांव के बाहर तालाब से एक मछली व्यवसायी का शव बरामद किया गया है। मृतका की पत्नी ने गांव के ही तीन लोग नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ अपने पति की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गोसाई पुरवा मजरा भानपुर में रहने वाला परशुराम (35) पुत्र लक्ष्मन गांव के बाहर स्थित तालाब में मछली पालन का व्यवसाय करता है। मछलियों की रखवाली के लिए दिन-रात वह तालाब पर ही रहता था। गुरुवार की दोपहर उसका बड़ा बेटा सुभाष घर से खाना लेकर पहुंचा तो परशुराम तालाब पर नहीं मिला।
काफी देर बाद भी जब वह वापस नहीं आया तो उसने घर वालों को सूचित किया। तलाश के दौरान तालाब में ही उसका शव उतराता पाया गया। मृतक के परिवारीजनों केे मुताबिक शव के सिर, होठ व आंख में चोट के निशान हैं। घाव से खून भी निकल रहा था। इससे लगता है कि हत्या कर शव तालाब में डाला गया है।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी चन्द्र कली ने गांव के ही नन्दराम, सियाराम, सन्तोष व जिला हरदोई के सेवाडीह निवासी उनके एक अज्ञात रिश्तेदार पर हत्या का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।