फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   पारा धड़ाम, कड़ाके की ठंड ने छुड़ाई कंपकंपी

पारा धड़ाम, कड़ाके की ठंड ने छुड़ाई कंपकंपी

Fri, 05 Jan 2018 12:01 AM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
पारा धड़ाम, कड़ाके की ठंड ने छुड़ाई कंपकंपी
5 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान, सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा गुरुवार
विज्ञापन

सीतापुर। पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी का जिले में अब व्यापक असर नजर आने लगा है। पारे में गिरावट के साथ गलन लगातार सितम ढा रही है। बर्फीली हवा ने जिले में डेरा जमा लिया है। इंसानों के अलावा पशु-पक्षी तक हाड़कंपाती ठंड से बेहाल दिखाई दे रहे हैं।

धूप नर्म पड़ गई है। लिहाजा, दिन में भी कंपकंपी छूट रही है। गुरुवार को 5 डिग्री न्यूनतम तापमान ने सीजन का सबसे ठंडा दिन बना दिया। मौसम विशेषज्ञ अभी सर्दी और बढ़ने की संभावना जता रहे हैं। दिसंबर माह तक मौसम का मिजाज सामान्य बना रहा। दिन में तेज धूप की वजह से रात की ठंड का अहसास भी कम हुआ।
विज्ञापन


नए साल के साथ सर्दी ने तेवर दिखाने शुरू किए जो अब तक जारी हैं। जनवरी के चार दिनों में दो दिन सूरज एबसेंट रहा है। पारे में गिरावट के साथ कड़ाके की ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। मौसम विज्ञानी पहाड़ों पर बर्फबारी को ठंड बढ़ने की वजह मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह लोगों ने बिस्तर छोड़ा तो कोहरे के अलावा शरीर में नश्तर चुभने का अहसास कराती शीतलहर से सामना हुआ। एक तरफ कोहरा सड़क पर चलने वाले वाहनों के लिए स्पीड ब्रेकर साबित हो रहा है। वहीं दूसरी ओर बर्फीली हवा और पड़ रहे पाले से जिंदगी की रफ्तार मानों थम गई है।

ठंड का सितम देख लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। जरूरी काम से जिन्हें निकलना पड़ता है, उनका दिन ठिठुरते हुए बीतता है। कड़ी मशक्कत के बाद भी सूरज अपनी चमक नही बिखेर पाया। दिन में भी ठंड से राहत को लोग अलाव व हीटर का सहारा लेते नजर आए।

लुढ़के पारे से बढ़ी गलन से हर कोई बेहाल रहा। दिन में पांच किमी. प्रति घंटे की स्पीड से चलने वाली बर्फीली हवा हड्डियां तक कंपाती रहीं। शाम गहराते ही ठंड फिर कहर बरपाने लगी। हर तरफ कोहरे की चादर बिछ गई। शहर की सड़कों पर दिखने वाले इक्का-दुक्का लोग भी अपने घरों में जा दुबके।

अंधेरा घिरते ही शहर वीरान नजर आने लगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, गुरुवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 5 डग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ठंड से राहत के आसार फिलहाल नही हैं।


गर्म कपड़ों का बाजार गर्माया
अब तक ठंडा पड़ा गर्म कपड़ों का बाजार ठंड बढ़ने से गर्मा गया है। शहर में गर्म कपड़ों की दुकानों पर इन दिनों भारी भीड़ उमड़ रही है। एक व्यापारी ने बताया कि ज्यादा डिमांड गर्म इनर के अलावा टोपी, मोजे, दस्ताने और स्वेटरों की है। जैकेट की मांग भी बढ़ी है। शॉल व कंबल के खरीददार भी दुकानों पर पहुंचने लगे हैं। बिक्री बढ़ने पर गर्म कपड़ों के कारोबारी खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed