फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   दुरुस्त की गई नहर पटरी

दुरुस्त की गई नहर पटरी

Sat, 10 Jun 2017 11:48 PM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
दुरुस्त की गई नहर पटरी
दुरुस्त की गई नहर पटरी
विज्ञापन

पटरी में निकले छह सुराग, पानी कम कर की मरम्मत
लहरपुर (सीतापुर)। क्षेत्र से गुजरी शारदा सहायक नहर पटरी से हो रहे रिसाव पर काबू पा लिया गया है। छह स्थानों से नहर पटरी में छेद नजर आ रहे थे, जिनको सीमेंट व मौरंग से बंद कर दिया गया है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का दावा है कि अब खतरे की कोई बात नहीं है। क्षेत्र के ग्राम पोंगलीपुर के निकट से गुजरी शारदा सहायक नहर की पटरी से गुरुवार की रात रिसाव हो गया। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने नहर पटरी से रिसाव होते देखा। करीब छह स्थानों से पानी का तेज रिसाव हो रहा था। सूचना पाकर पहुंचे सिंचाई विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मरम्मत में जुट गए थे। शनिवार को पटरी दुरुस्त कर ली गई। अधिशासी अभियंता राजेश कुमार, सहायक अभियंता निखिल प्रसाद व अवर अभियंता अतुल कुमार ने बताया कि जिस दौरान नहर की पटरी से रिसाव हो रहा था। उस दौरान नहर में 18,000 क्यूसेक पानी चल रहा है। जिसके बाद 2,000 क्यूसेक पानी कम कराया गया, तब वो छेद दिखे जिनसे पानी रिस रहा था। नहर पटरी ठीक होने का समाचार सुन कर पोंगलीपुर, कौम नगर व महुआताल के निवासियों ने चैन की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed