{"_id":"618032e7b95b022bc81d0d25","slug":"15-kg-lost-in-mishrikh-sitapur-news-lko6028133103","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिश्रिख में नष्ट कराया 15 किलो खोया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिश्रिख में नष्ट कराया 15 किलो खोया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिश्रिख (सीतापुर)। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सोमवार को मिश्रिख व सदर तहसील के ग्रामीण क्षेत्र में अभियान चलाया। मिश्रिख में मिलावटी खोया नष्ट कराया। वहीं मिश्रिख में मिलावटी की आशंका पर करीब 10 लीटर रिफाइंड ऑयल को सीज किया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में सोमवार को मिलावटखोरों के खिलाफ छापा मारा गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनय कुमार, प्रमोद कुमार वर्मा, संजय कुमार त्रिपाठी, ज्ञान प्रकाश सिंह पटेल के दल द्वारा तहसील मिश्रिख व तहसील सदर ग्रामीण में आठ जगहों पर छापे मारे गए। जिसमें आठ खाद्य पदार्थों के नमूने भरे गए। खोया का एक, रिफाइंड खाद्य तेल का एक, रिफाइंड पामोलिन आयल के दो, घी के दो व चीनी की रंगीन मिठाई के दो नमूने लिए गए।
मिश्रिख में सीएचसी के पास एक व्यापारी से 15 किलो बदबूदार खोया बरामद हुआ, इसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया है। मिश्रिख से ही 10 लीटर रिफाइंड पॉमोलिन आयल व रिफाइंड खाद्य तेल सीज किया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा 60 खाद्य कारोबारकर्ता व आम जनमानस को खाद्य सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया। (संवाद)