{"_id":"5c606b39bdec2273651497be","slug":"141549822777-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञानदायिनी मां सरस्वती का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञानदायिनी मां सरस्वती का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। वसंत पंचमी के अवसर पर रविवार को विद्यालय, मंदिर और घरों में ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा कर उल्लास से पर्व मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेजों में जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। वहीं अन्य स्थानों पर पतंग उड़ाकर, पीले वस्त्र पहनकर व तहरी खिलाकर वसंत पंचमी मनाई गई।
जहांगीराबाद कस्बा के आदर्श राम स्वरूप विद्यालय इंटर कॉलेज में विद्यालय परिवार ने विद्यादायिनी मां सरस्वती का पूजन-अर्चन किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रामसिंह वर्मा, शिक्षक शैलेंद्र त्रिपाठी, सत्येन्द्र शुक्ल आदि मौजूद रहे। महमूदाबाद के सरदार सिंह कॉवेंट इंटर कॉलेज में प्रबंधक अजय वर्मा व प्रधानाचार्य आरपी सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की।
रंगोली प्रतियोगिता प्राइमरी, जूनियर व सीनियर वर्गों में आयोजित की गई। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य सुनील सिंह ने सूर्यकांत त्रिपाठी निराला एवं वीर हकीकतराय के जन्मदिन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर शैलेंद्र शुक्ला, आशुतोष वाजपेई, रमेश, अशोक सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
तंबौर में उमंग और हर्षोल्लास के साथ कई स्थानों पर वसंत पंचमी मनाई गई। सरस्वती विद्या संगत मंदिर के नन्हे मुन्नों ने विद्यालय परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में धूम मचाई। देशप्रेम व भक्ति के अनेक गीतों पर बच्चों द्वारा नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को भावविभोर किया।
लहरपुर के सरस्वती शिशु मंदिर, अशोक सरस्वती शिशु वाटिका सरस्वती विद्या मंदिर, आदर्श कैलाश नाथ इंटर कॉलेज, प्रभात मन्नूलाल विमला देवी इंटर कॉलेज में छात्र/छात्राओं द्वारा ज्ञान की देवी मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर विशेष पूजा-अर्चना की गई।
सीता इंटर कॉलेज में वैदिक अनुष्ठान के साथ वसंत पंचमी मनाई गई। कॉलेज के शिक्षकों व छात्रों ने सरस्वती के चित्र के सामने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन कर देवी मां से सद्ज्ञान देने की याचना की।
जगह-जगह रखी होलिका
वसंती पंचमी पर्व पर जिले भर के शहरी और ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह होलिका रखी गई। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन-अर्चन किया। बाद में चौराहों पर होलिका रखी गई। ऐसे में युवाओं की टुकड़ियों ने होलिका दहन की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
पतंगबाजी भी हुई
वसंत पंचमी पर युवाओं ने पतंगबाजी भी की। जगह-जगह बच्चों समेत युवाओं ने आकाश में पतंग उड़ाई, साथ ही पेंच भी लड़ाए। पतंगबाजी के जरिए अपने प्रतिद्वंद्वी के कन्ने भी उड़ाए। ऐसे में उनकी पतंग आकाश में उड़ती नजर आईं।