{"_id":"599c673c4f1c1b08598b46c5","slug":"131503422268-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार बस ने अधेड़ महिला को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार बस ने अधेड़ महिला को रौंदा
Updated Tue, 22 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस ने महिला को रौंदा
रेउसा (सीतापुर)। कंतापुरवा गांव के समीप एक रोडवेज बस ने एक महिला को कुचल दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। महिला अपने पति के संग दामाद को देखने जा रही थी।
तभी वाहन का इंतजार करते समय हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर वहां से भाग निकला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
रेउसा के कंतापुरवा निवासी भगवान दयाल की बेटी थानगांव के चहलारी निवासी जितेंद्र के संग ब्याही है। मंगलवार को भगवान दयाल व उनकी पत्नी बसंती दामाद को देखने के लिए चहलारी जा रही थी।
दंपती गांव के समीप सड़क के किनारे खड़े होकर बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान बिसवां की ओर से आ रही रोडवेज बस को रुकवाने का प्रयास किया, लेकिन गाड़ी रुकने की बजाय बसंती को रौंदते हुए निकल गई।
विज्ञापन
ग्रामीण दौड़े, लेकिन चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। लोग घायल महिला को जब तक अस्पताल पहुंचाते, उसने दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रोडवेज की मिनी बस ने हादसे को अंजाम दिया है। सूचना पाकर परिवारीजन और पुलिस भी मौके पर पहुंचे।