फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   13 lakh stolen from four houses in a single night

एक ही रात चार घरों से 13 लाख की चोरी

Mon, 14 Mar 2022 12:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
13 lakh stolen from four houses in a single night
सीतापुर। कोतवाली मिश्रिख इलाके में शनिवार रात चोरों ने चार वारदातों को अंजाम देकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। चोरों ने चार घरों को निशाना बनाकर नकदी और जेवरात समेत करीब 13 लाख का माल पार कर दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गए। सुबह होने पर पीड़ितों को चोरी की जानकारी हुई। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली मिश्रिख इलाके में हुमांयूपुर निवासी मध्यम त्रिवेदी के घर को शनिवार रात चोरों ने निशाना बनाया। पीछे की दीवार से चोरों ने घर में प्रवेश किया और कमरे में रखे लाखों के जेवर व 17 सौ रुपये की नकदी समेट ले गए। चोरों ने पड़ोसी अनुज त्रिवेदी के घर को निशाना बनाया। छत से कमरे में प्रवेश कर चोर एक बक्सा उठा ले गए, जिसमें तीन हजार रुपये की नकदी रखी थी।
विज्ञापन

चोरों ने जयपुर मजरा बीकासुर ग्रंट निवासी अनुज कुमार के घर को निशाना बनाया पीछे की ओर से चढ़कर चोरों ने कमरे में प्रवेश किया। एक लाख बीस हजार रुपये की नगदी व आठ लाख रुपये का जेवर उड़ाकर फरार हो गए। पड़ोस में सुनील कुमार यादव के घर को निशाना बनाया और जेवर नकदी सहित 20 हजार रुपये का सामान पार कर ले गए। सुबह होने पर पीड़ितों को चोरियों की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मिश्रिख राकेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल पर जांच की गई है। जल्द ही चोरी की घटनाओं का खुलासा कर दिया जाएगा

50 हजार का माल समेटा
सेवता (सीतापुर)। थाना रेउसा क्षेत्र में चोरों ने शनिवार रात एक घर को निशाना बनाते हुए हजारों का माल पार कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। इलाके के सेवता मजरा समसिनपुरवा निवासी कुन्नू सिंह शनिवार को घर के अंदर परिवार के साथ सोए थे। चोर घर के बाहर बने कमरे का ताला तोड़कर प्रवेश कर गए। कमरे में रखी नकदी, जेवरात, बैटरा समेत हजारों रुपये का सामान समेट कर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed