{"_id":"5c606b47bdec22739d537ed3","slug":"121549822791-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव लेकर थाने पहुंचे परिवारीजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शव लेकर थाने पहुंचे परिवारीजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तंबौर (सीतापुर)। सड़क हादसे में किशोरी की इलाज के दौरान मौत के बाद शव पहुंचने पर गुस्साए घरवालों ने थाने का घेराव कर हंगामा किया। थाना प्रभारी की ओर से जल्द कार्रवाई के आश्वासन पर वलोग शांत हुए। इसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया।
मालूम हो कि थाना व कस्बा के मोहल्ला संगत टोला में रहने वाले उस्मान की बेटी नाजरीन (10) शुक्रवार की शाम बाइक की टक्कर से घायल हो गई थी। जिला अस्पताल से उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया था। जहां इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। रविवार की दोपहर शव कस्बा पहुंचने पर आक्रोशित परिवारीजन थाने पहुंचकर हंगामा करने लगे। वे दोषी के विरुद्ध कार्रवाई कर गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
एसओ के जल्द कार्रवाई के आश्वासन पर शांत हुए। थाना प्रभारी सियाराम वर्मा ने बताया हादसे के दिन ही घायल बच्ची की मां बिलकीस की तहरीर पर आरोपी आदिल व तौहीन के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर धाराएं उसके अनुरूप तरमीम कर कार्रवाई की जाएगी।