{"_id":"594576114f1c1b25468b46b5","slug":"121497724433-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण कार्यों में लापरवाही लक्ष्य नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण कार्यों में लापरवाही लक्ष्य नहीं
Updated Sun, 18 Jun 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षम्य नहीं निर्माण कार्यों में लापरवाही
- डीएम ने समीक्षा बैठक में दी चेतावनी
सीतापुर। विकास कार्यों व शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही क्षम्य नहीं है। विभागीय अफसर कार्यों को पूरे मनोयोग, पारदर्शिता व लगन के साथ पूरा करें। यह बातें डीएम डॉ. सारिका मोहन ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में अफसरों से कहीं। कहा निर्माण से संबंधित सभी काम समय से गुणवत्ता परक तरीके से पूरा किया जाए। डीएम ने कहा विभागीय निर्देशों के तहत मिले सभी कार्य पूरे भी करा लिए जाएं। डीएम ने कहा शासन की प्राथमिकता के कार्यों को निर्वहन हम सबकी जिम्मेदारी हैं, इसलिए हम लोग अपने जिले में विभागीय कार्यक्रमों का संचालन पारदर्शिता व लगन के साथ करें। डीएम ने इस दौरान निर्माण से संबंधित सभी विभागों के कार्यों सहित योजनाओं की विस्तार के साथ समीक्षा की गई। इस दौरान सीडीओ डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया सहित विभागीय अफसर मौजूद थे।
बाक्स
बाढ़ को लेकर डीएम ने की बैठक
डीएम ने बाढ़ को लेकर शनिवार की सुबह अपने कैंप कार्यालय पर अफसरों के साथ बैठक की। जिसमें बाढ़ की कार्ययोजना व राहत कार्यों की तैयारी के संबंध में चर्चा की गई। मालूम हो मुख्यमंत्री अगले सप्ताह बाढ़ को लेकर लखनऊ में उच्च स्तरीय बैठक प्रस्तावित है। इसे लेकर सीतापुर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी हैं।
बाक्स
ओडीएफ मसले की बैठक कल
शहरी क्षेत्र के वार्डों को ओडीएफ करने को लेकर अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका व नगर पंचायत वार वार्ड चयनित किए गए हैं जिनमें अफसरों को नोडल अफसर बनाया गया हैं। इन नोडल अफसरों के साथ डीएम 19 जून को सायं चार बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक करेगी। वही शनिवार को जीआईसी में गांवों में प्रसाधनों के निर्माण को लेकर राजगीरो को ट्रेनिंग कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया गया।