फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   12 more PHC will open in Sitapur

सीतापुर में 12 और पीएचसी खुलेंगी

Thu, 28 Apr 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Thu, 28 Apr 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
12 more PHC will open in Sitapur
स्वास्‍थ्य
लोगों को अब इलाज के लिए ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ेगा। सीतापुर में जल्द ही 12 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुलेंगे। आउटडोर में मरीजों का चेकअप होगा। गंभीर रोगों से ग्रसित मरीजों के लिए भर्ती की सुविधा होगी। मुफ्त दवा भी दी जाएंगी।
विज्ञापन


इस पर 7 करोड़ 44 लाख का बजट खर्च होगा। जनता को बेहतरीन सुविधाएं मिलें, इसके लिए प्र्रदेश सरकार शहरी व ग्रामीण इलाकों की चिकित्सीय सेवाएं बेहतर बनाने की कवायद में जुटी है। सीतापुर जनपद में 80 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं।
विज्ञापन


बावजूद इसके ग्रामीण इलाकों में बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं सुलभ नहीं हैं। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सीतापुर में 12 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने का फैसला लिया है। इनके भवन निर्माण के लिए 7 करोड़ 44 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीरानगर व बंभौरा होंगे उच्चीकृत

दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उच्चीकृत होकर सीएचसी बनेंगे। इनमें रामपुर मथुरा ब्लॉक का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मीरानगर व एलिया ब्लॉक का बंभौरा शामिल हैं। इनमें सीएचसी की सुविधाएं मिलेंगी।


ये अस्पताल हुए थे प्रस्तावित 
ब्लॉक         ग्राम पंचायत 
महमूदाबाद        : किशुनपुर  
रेउसा        : गोलोक कोडर 
पहला          : भुड़कुड़ा, करोर, कंचनपुर 
एलिया         : एलिया, सहादतनगर 

रामपुर मथुरा     : कोदौर, बहलोलनगर,                 पलिया(मुर्तजानगर)
गोंदलामऊ      : सहौली
सिधौली         : नीलगांव
पिसावां         : पाताबोझ

ग्रामीण जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने को विभाग ने जिले में 12 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना कराने का फैसला लिया है। ब्लॉकवार ग्राम पंचायतें भी चयनित कर ली गई हैं। यह प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। मंजूरी व बजट आवंटित होते ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
-डॉ. एचजी सिंह, सीएमओ 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed