Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Smart classes in 427 schools and ICT labs in 86 schools are non-functional.

Sitapur News: 427 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, 86 में आईसीटी लैब बंद

Tue, 24 Nov 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 24 Nov 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Smart classes in 427 schools and ICT labs in 86 schools are non-functional.
सीतापुर। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को आधुनिक और तकनीकी शिक्षा देने की व्यवस्था कागजों में सिमटी नजर आने लगी है। विद्यालयों में स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब की सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद उनका संचालन नहीं किया जा रहा है। पोर्टल पर हुई समीक्षा में जिले के 427 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास और 86 विद्यालयों में आईसीटी लैब संचालित नहीं मिलीं। इससे बच्चों को डिजिटल शिक्षा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्हें अभी भी मुख्य रूप से किताबों के माध्यम से ही पठन-पाठन कराया जा रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने सभी बीईओ को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है।
विज्ञापन

निर्देशित किया है कि तीन दिन के अंदर सभी संबंधित विद्यालयों में स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब का संचालन शुरू करा कर अपने-अपने क्षेत्र के विद्यालयों में व्यवस्था दुरुस्त कराकर इसकी जानकारी पोर्टल पर अपडेट कराना सुनिश्चित करें। आईसीटी लैब का उद्देश्य बच्चों को कंप्यूटर का व्यावहारिक ज्ञान देना और उन्हें तकनीक से परिचित कराना है। इसके माध्यम से बच्चे कंप्यूटर चलाना, इंटरनेट का उपयोग करना और डिजिटल माध्यम से नई जानकारियां हासिल करना सीखते हैं।
विज्ञापन

स्मार्ट क्लास के जरिए वीडियो, चित्र और डिजिटल सामग्री की मदद से कठिन विषयों को भी आसानी से समझाया जा सकता है। इससे पढ़ाई रोचक होने के साथ बच्चों की सीखने की क्षमता भी बढ़ती है। ऐसे में विद्यालयों में उपलब्ध इन सुविधाओं का संचालन न होने से बच्चों को आधुनिक शिक्षा से दूर रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed