{"_id":"6b048bff8dbcda9c900b8d2c","slug":"forms-for-madrasa-board-examinations-can-be-filled-out-until-december-15-sitapur-news-c-102-1-brp1007-168274-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: मदरसा बोर्ड परीक्षा के 15 दिसंबर तक भर सकेंगे फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: मदरसा बोर्ड परीक्षा के 15 दिसंबर तक भर सकेंगे फॉर्म
Tue, 24 Nov 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 24 Nov 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद ने मुंशी/मौलवी और आलिम परीक्षा वर्ष 2027 के ऑनलाइन आवेदन की समय-सारिणी जारी कर दी है। सोमवार 23 नवंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। संस्थागत और व्यक्तिगत छात्र-छात्राएं 15 दिसंबर तक परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। इस बार आवेदन में अभ्यर्थियों के हस्ताक्षर और सामाजिक श्रेणी का विवरण भी ऑनलाइन दर्ज करना अनिवार्य किया गया है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नरेश कुमार ने जिले के सभी मान्यता प्राप्त मदरसों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को निर्धारित समय में आवेदन प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए हैं। इन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 10 दिसंबर तक परीक्षा शुल्क ट्रेजरी चालान के माध्यम से राजकीय कोष में जमा करना होगा। 15 दिसंबर तक प्रधानाचार्य ऑनलाइन आवेदन भर सकेंगे, जबकि 17 दिसंबर तक आवेदन पत्रों को मदरसा पोर्टल पर लॉक करना होगा। इसके बाद जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की ओर से 20 दिसंबर तक संदिग्ध डेटा सहित पोर्टल लॉक किया जाएगा।
इस वर्ष परीक्षा आवेदन में दो महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। अभ्यर्थियों के हस्ताक्षर और सामाजिक श्रेणी यानी सामान्य, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति का विवरण ऑनलाइन दर्ज करना अनिवार्य होगा। साथ ही प्रत्येक मान्यता प्राप्त मदरसे को अपने यहां अध्ययनरत पात्र छात्र-छात्राओं के परीक्षा फॉर्म भरवाने होंगे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी पात्र विद्यार्थियों के आवेदन निर्धारित समय-सीमा में पूरे कराने की व्यवस्था की जा रही है।