{"_id":"5a15c2c64f1c1bd9798be408","slug":"11511375558-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदरपुर थाना क्षेत्र में बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल, एक लखनऊ रेफर
सिधौली/ महमूदाबाद (सीतापुर)। सिधौली कोतवाली क्षेत्र में वाहन की टक्कर से एक साइकिल सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। दूसरी तरफ सदरपुर थाना क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत हो गई, इससे तीन लोग जख्मी हो गए। एक घायल को नाजुक हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
सिधौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सीरगंज निवासी सोनू (25) फेरी लगाकर गुब्बारे बेचता था। शुक्रवार की रात वह साइकिल से कहीं जा रहा था। रास्ते में सिधौली-महमूदाबाद मार्ग पर बेहड़ा मोड़ के निकट किसी वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय नागरिक उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच सोनू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के ग्राम जरावन निवासी प्रहलाद (32) गांव के ही ओमप्रकाश (35) के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। रास्ते में महमूदाबाद गोड़ैंचा मार्ग पर सदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अल्हनापुर के निकट सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई।
इससे प्रहलाद व ओमप्रकाश समेत दूसरी बाइक पर सवार थानगांव के ग्राम खुरेहटा निवासी दीपक मौर्या (30) गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तीनों घायलों को कस्बे की सीएचसी पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने प्रहलाद की नाजुक हालत देख, उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।