फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   कांग्रेस व भाजपा एक ही थाली के चट्टे-बट्टे: मायावती

कांग्रेस व भाजपा एक ही थाली के चट्टे-बट्टे: मायावती

Fri, 03 May 2019 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस व भाजपा एक ही थाली के चट्टे-बट्टे: मायावती
सीतापुर। मायावती ने विरोधी दलों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस और भाजपा एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन की लहर है। जिससे दोनों पार्टियां घबराई हुई हैं। इसलिए कांग्रेस व भाजपा अंदरखाने एक होकर चुनाव लड़ रही हैं। कांग्रेस ने अधिकतर सीटों पर ऐसे उम्मीदवार खड़े किए हैं जिनसे भाजपा को फायदा पहुंचे। यदि आप कांग्रेस को वोट देंगे तो भाजपा को फायदा होगा। इसलिए गठबंधन प्रत्याशी को ही वोट देना है। गठबंधन को वोट देकर ही भाजपा को हराया जा सकता है। शहर के जीआईसी मैदान में गुरुवार को बसपा सुप्रीमो सीतापुर से गठबंधन प्रत्याशी नकुल दुबे के समर्थन में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन


मायावती ने कहा कि पहले कांग्रेस प्रलोभन देकर जनता को गुमराह करती थी। अब वही काम भाजपा कर रही है। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अच्छे दिन लाने का प्रलोभन देकर सत्ता हासिल की पर अपने वादे पूरे नही किए। चौकीदार ने सिर्फ पूंजीपतियों और धन्नासेठों को मालामाल करने का काम किया। गरीब-किसान आज भी परेशान है। दलित, मुस्लिम व अन्य पिछड़ी जातियों का हर स्तर पर उत्पीड़न हो रहा है। बसपा मुखिया ने कहा नोटबंदी व जीएसटी बिना किसी पूर्व तैयारी के जल्दबाजी में लागू कर दिया। नतीजा, गरीबी-बेरोजगारी बढ़ गई। भाजपा सरकार में देश की सीमाएं भी सुरक्षित नही हैं। आए दिन आतंकी हमले हो रहे हैं। जवान शहीद होते हैं।
विज्ञापन


भाजपा सरकार का हर व्यक्ति को 15 लाख देने का वादा गरीबों के लिए मजाक बनकर रह गया। सबका साथ सबका विकास की बात जुमलेबाजी बनकर रह गई है। अगर कांग्रेस की हुकूमत ने अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाई होती तो भाजपा केंद्र में नही पहुंचती। हकीकत सामने आने पर अब दोनों पार्टियां गठबंधन को जीतने से रोकने में लगी हैं। अगर ऐसा नहीं है तो पिछले दिनों संसद में कांग्रेस के मुखिया राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गले मिलकर क्या कर रहे थे...? जनता सब जानती है। इन दोनों पार्टियों का इस चुनाव में सफाया होने वाला है। आपको दोनों पार्टियों प्रलोभन में नहीं आना है। केंद्र में हमारी सरकार बनवाना है तो गठबंधन के उम्मीदवार को जिताना जरूरी है। इस मौके पर बसपा मुखिया के भतीजे आनंद, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्र, पूर्व विधायक अनूप गुप्ता, जिलाध्यक्ष राममूर्ति मधुकर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नकुल दुबे बाहरी नहीं, बहकावे में न आएं
मायावती ने कहा कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं कि नकुल दुबे बाहरी हैं। नकुल दुबे लखनऊ के रहने वाले हैं। लखनऊ और सीतापुर में कोई फर्क नही है। लखनऊ मंडल का हिस्सा है सीतापुर।


छह मई को कुछ घंटे व्रत रखें
बसपा मुखिया ने शत-प्रतिशत मतदान का मंत्र देते हुए कहा कि छह मई को कुछ घंटों के लिए आप व्रत रखें। खासकर महिलाएं। महिलाएं अपने साथ पुरुषों को भी लेकर बूथ पर जाएं और वोट डालें। महिलाएं सीधे कहें कि पहले वोट डालोगे फिर जलपान पाओगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed