{"_id":"5b6f36e64f1c1bf5258b47ba","slug":"101534015206-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसएस के विस्तारक से लूटपाट, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएसएस के विस्तारक से लूटपाट, केस दर्ज
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात वारदात
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर विस्तारक से लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने उनसे मारपीट भी की। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
आरएसएस के नगर विस्तारक शिवप्रकाश लहरपुर कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर में रहते हैं। शुक्रवार को वह संघ के स्वयंसेवक केसरीगंज निवासी डॉ. रामलखन सिंह तोमर के आवास पर गए थे। बताते हैं कि यहां पर भोजन करने के बाद देर रात वे साइकिल से वापस सरस्वती विद्या मंदिर के लिए चल दिए।
रास्ते में केसरीगंज तहसील मार्ग पर वीर बाबा के स्थान के करीब बाइक सवार दो सशस्त्र बदमाशों ने शिवप्रकाश को रोक लिया। इसके बाद लूटपाट शुरू कर दी। शिवप्रकाश ने विरोध किया तो बदमाशों ने उनसे मारपीट की और उनके पास मौजूद एक मोबाइल फोन व चार सौ रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
विस्तारक जब लहरपुर कस्बे में पहुंचे। तब घटना की जानकारी लोगों को हो सकी। स्थानीय नागरिकों ने रोष जताया तो पुलिस हरकत में आ गई। प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही वारदात का राजफाश किया जाएगा।